Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Thumkeshwari में Shraddha Kapoor के ठूमके देख घायल हुए फैंस, यूजर्स बोले- वरुण कृति पर भारी पड़ी क्वीन

फिल्म का पहला गाना ठूमकेश्वरी रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही ट्वीटर पर #Thumkeshwari ट्रेंड कर रहा है। बता दें फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल में इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज था जो उन्हें काफी पसंद आया। जी हां, भेड़िया के पहले गाने में कृति और वरुण के साथ श्रद्धा कपूर भी ठूमके लगाती नजर आ रही हैं।

04:31 PM Oct 28, 2022 IST | Desk Team

फिल्म का पहला गाना ठूमकेश्वरी रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही ट्वीटर पर #Thumkeshwari ट्रेंड कर रहा है। बता दें फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल में इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज था जो उन्हें काफी पसंद आया। जी हां, भेड़िया के पहले गाने में कृति और वरुण के साथ श्रद्धा कपूर भी ठूमके लगाती नजर आ रही हैं।

वरुण धवन की फिल्म
भेड़िया का पहला गाना आज रिलीज किया गया। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया
गया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब फिल्म का पहला गाना ठूमकेश्वरी रिलीज किया
गया है। रिलीज के बाद से ही ट्वीटर पर
#Thumkeshwari ट्रेंड कर रहा है। बता दें फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा
रहे हैं। दरअसल में इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज था जो उन्हें काफी पसंद आया।
जी हां, भेड़िया
के पहले गाने में कृति और वरुण के साथ श्रद्धा कपूर भी ठूमके लगाती नजर आ रही हैं।

Advertisement

भेड़िया का नया गाना एक फंकी कूल डांस
नंबर है जिसमें वरुण धवन हमेशा की तरह अपने शानदार डांस के साथ ही अलग अंदाज में नजर
आ रहे हैं। गाने में कृति सेनन की देसी मूव्स देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। लेकिन
सांग का सबसे स्पेशल पार्ट है श्रद्धा कपूर का अपीयरेंस। लाल रंग में श्रद्धा अपना
सेक्सी अंदाज फ्लॉन्ट करते हुए दिखे रही हैं। फैंस को ठुमकेश्वरी का हुक स्टेप भी
खूब पसंद आ रहा है।

गाने के रिलीज के बाद से ही
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस को उनका स्पेशल अपीयरेंस काफी
भा रहा है। वहीं, गाने पर बात करते हुए वरुण धवन ने कहा कि
ठुमकेश्वरी एक ऐसा नंबर है जिसे डांस फ्लोर पर आग लगाने के
लिए बनाया गया है। मुझे इसकी फंकी धुन पर परफॉर्म करने में बहुत मजा आया। इस गाने
के बोल बेहद आकर्षक हैं और मुझे यकीन है कि फैंस को इस ट्रैक पर डांस करने में मजा
आने वाला है।”

एक्ट्रेस कृति सेनन ने गाने को लेकर कहा कि, मुझे ठुमकेश्वरी की
शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं वरुण के साथ बहुत लंबे समय के बाद स्क्रीन स्पेस
शेयर कर रही थी और हमने कभी भी इस तरह के भव्य और आलीशान ट्रैक पर एक साथ काम नहीं
किया। यह काफी यादगार अनुभव था।”
 

श्रद्धा कपूर के स्पेशल अपीयरेंस
पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि
इस गीत का सबसे अच्छा हिस्सा। एक और यूजर ने
लिखा कि, गाने में श्रद्धा कपूर सचमुच वरुण और कृति को भारी पड़ गयी।

Advertisement
Next Article