Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Farhan Akhtar 120 Bahadur: 120 बहादुर ऐसी कहानी जिसने छुड़ा दिए दुश्मनों के छक्के

04:56 PM Aug 05, 2025 IST | Anjali Dahiya
farhan akhtar 120 bahadur

Farhan Akhtar 120 Bahadur : बॉलीवुड अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपनी आगामी युद्ध ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' का टीज़र जारी कर दिया है। मंगलवार, 5 अगस्त को फरहान के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए इस टीज़र में भारतीय सेना की सबसे प्रसिद्ध लड़ाइयों में से एक - 1962 की रेजांग ला की लड़ाई की झलक दिखाई गई है।

Farhan Akhtar 120 Bahadur

टीज़र शेयर करते हुए, फरहान ने कैप्शन में लिखा, "ये वर्दी सिर्फ़ हिम्मत नहीं, बलिदान भी माँगती है! बर्फ़ में गढ़ी और बलिदान से सजी एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित यह फ़िल्म। 120 Bahadur Teaser अभी रिलीज़ हुआ है। 21 नवंबर, 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।"

वास्तविक घटनाओं पर आधारित यह फ़िल्म चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की वीरता और निस्वार्थ सेवा को याद करती है, जिन्होंने भारत-चीन युद्ध के दौरान दुनिया के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक में चीनी सेना के खिलाफ अपनी चौकी की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी। फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अनुकरणीय बहादुरी के साथ इस ऐतिहासिक मोर्चे का नेतृत्व किया था। 2 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में ये साफतौर दिखाया गया है कि किस तरह से सीमा पर भारतीय सेना के 120 बहादुर सिपाहियों ने चीन की सेना के 3000 हजार सैनिकों से लोहा लिया था। उन्होंने अपनी आखिरी दम तक दुश्मन देश के मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया था। फिल्म में वॉर सीन्स और बैकग्राउंड स्कोर को जोश और जुनून के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी गवाही 120 बहादुर का ये टीजर दे रहा है।

Advertisement
Farhan Akhtar 120 Bahadur

कौन थे मेजर शैतान सिंह?

मेजर शैतान सिंह एक ऐसे वीर योद्धा थे, जिन्होंने साल 1962 में रेजांग ला की बर्फीली चोटियों पर 120 बहादुर जवानों संग हजारों चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। उसी युद्ध में शैतान सिंह शहीद हो गए थे, और मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। '120 बहादुर' की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में की गई है, और अब तक के सबसे बड़े पैमाने पर बनाई गई फिल्म है। यह युद्ध के मोर्चे को पूरी सच्चाई के साथ फिर से जीवंत करती है। जमी हुई बर्फीली जमीन से लेकर युद्धभूमि की खामोशी तक, हर फ्रेम अपने आप में गहराई समेटे हुए है।

Farhan Akhtar 120 Bahadur

लद्दाख की वादियों में हुई शूटिंग

बता दें इस फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि इसकी शूटिंग लद्दाख की उन ऊंची पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की कमी और तापमान का माइनस में पहुंचना आम बात है। फिल्म के एक बड़े हिस्से को 14,000 फीट की ऊंचाई पर -10 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया है।

Farhan Akhtar 120 Bahadur

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस टीजर में जंग, जज्बे और भारतीय सैनिकों के बलिदान को बखूबी पेश किया गया है। मेजर शैतान सिंह के रोल में फरहान छा गए हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के साथ ही लद्दाख और राजस्थान जैसी जगहों पर भी बड़े पैमाने पर की गई है। टीजर सामने आने के बाद दर्शकों की फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

फरहान ने टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, ”ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है. बर्फ में गढ़ी और बलिदान से सजी एक इनक्रेडिबल सच्ची कहानी पर आधारित। 21 नवंबर, 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” इसे रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है. वहीं इसके डायरेक्टर हैं रजनीश राजी घई।

Also Read:  Battle of Galwan: शूटिंग से सिर्फ 48 घंटे पहले Salman Khan ने कैंसिल किया मुंबई शेड्यूल, जाने कब होगी रिलीज़

Advertisement
Next Article