Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी
Farhana Bhatt Statement On Khamenei: ‘बिग बॉस सीजन 19’ की रनर अप और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट इन दिनों अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में हैं. क्योंकि उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया है और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि हिना खान के पति और फिल्ममेकर रॉकी जायसवाल ने भी सोमवार को फरहाना और खामेनेई के निधन पर दुख जताने वालों पर निशाना साधा है.
Farrhana Bhatt Controversy: फरहाना भट्ट ने क्या दिया था बयान

दरअसल, फरहाना भट्ट ने ‘इंस्टेंटबॉलीवुड’ से बातचीत में कहा था कि, "बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे, इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं. आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई. मैं बहुत दुखी थी, ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था." ऐसे में फरहाना के इस बयान को सुनकर कई लोग बेहद गुस्से में हैं. रॉकी जयसवाल ने तो सीधे तौर पर फरहाना को कुछ नहीं कहा लेकिन बिना कुछ कहे वो एक्ट्रेस पर निशाना साध गए.
Rocky Jaiswal Reaction: रॉकी ने विदेशी के लिए दुख पर उठाए सवाल

रॉकी जायसवाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि, “मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए दुख मनाता है, जब तक ये प्राइवेट हो, लेकिन जब पब्लिक में किया जाता है तो आलोचना को न्योता देता है.” उन्होंने आगे लिखा कि 'मैनें कुछ लोगों को किसी भारतीय सैनिक, हमले के पीड़ितों, सरकार या पुलिस के लिए उतना दुख जताते नहीं देखा, न ही महान एपीजे अब्दुल कमाल के लिए.'
रॉकी ने अपनी स्टोरी में बात को पीरा करते हुए आगे लिखा, 'आपको जो प्रोटेक्ट करता है, उसकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है, उस विदेशी के लिए दुख मनाते हो. वफादारी ही सबकुछ है और वफादारी से ही सबकुछ साफ हो जाता है.'
Bigg Boss 19 Contestant: हिना खान ने भी पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी

वहीं, रॉकी जायसवाल की पत्नी और एक्ट्रेस हिना खान ने पीएम मोदी पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, “जो खुद को भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उस पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहा है. ऑडेसिटी, गट्स, आयरनी! जय हिंद.”
Farhana Bhatt Statement On Khamenei: कहा कहा हुए विरोध प्रदर्शन?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये सारा मामला तब शुरू हुआ जब ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भारत के कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए. कश्मीर घाटी के श्रीनगर, बडगाम, बारामूला और पुलवामा में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतरे. वहीं लखनऊ, दिल्ली, भोपाल, बेंगलुरु, मुंब्रा और भिवाड़ी में भी प्रदर्शन हुए, जिसके बाद भारतीय लोग देश के इंदर रहने वाले ऐसे गद्दारों के खिलाफ अवाज उठाते दिखाई दिए.
Read More: The Kerala Story 2 कब तक करेगी अपने बजट को रिकवर, जानें मेकर्स की क्यों बढ़ी टेंशन?
Join Channel