Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फरीदाबाद : चुनावी रंजिश के चलते 5 लोगों को गोलियों से भूना, 8 गंभीर घायल

NULL

11:05 AM Sep 18, 2017 IST | Desk Team

NULL

फरीदाबाद : दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले के पलवली गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश में आतंक का खौफनाक खेल देखने को मिला। यहां एक घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 27 नामजद सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, डॉ. हनीफ कुरैशी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस वारदात के शिकार पलवली गांव के श्रीचंद के परिवार के लोग हैं। इस परिवार का गांव की सरपंच के परिजनों के साथ चुनावी रंजिश चल रही थी।

आरोप है कि रविवार की रात करीब 9.30 बजे गांव की सरपंच के पति बिल्लू और उसके साथी श्रीचंद के घर में घुसे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ कई नेता घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव में पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में राजेंद्र प्रसाद (55), ईश्वर चंद (40), श्रीचंद (61), नवीन (36) और देवेंद्र (35) की मौत हो गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा मौके पर जा पहुंचे। अस्पताल में जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article