झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों पहली सूची
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी ने रविवार को पहले चरण के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए।
03:32 PM Nov 10, 2019 IST | Desk Team
Advertisement 
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी ने रविवार को पहले चरण के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए।
Advertisement 
कांग्रेस प्रदेश प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा सीट से व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे को बिश्रामपुर से टिकट दिया गया है, जबकि के.पी.यादव को भवनाथपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने डाल्टनगंज से के.एन. त्रिपाठी और मनिका सीट से रामचंद्र सिंह पर दांव लगाया है।
संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जब सरकार नहीं बना सकती तो कैसे होगा उनका CM
कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (राजग) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, 81 सीटों वाली विधानसभा में जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी सात सीटों पर लड़ेगी।
Advertisement 
राजद ने भी रविवार को अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है। 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को अलग-अलग चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसबंर को आएंगे।
Advertisement 

 Join Channel
 Join Channel 
  
  
  
  
  
 