टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इस किसान ने गाया जस्टिन बीबर का 'बेबी' गाना, सुनने वाले भी रह गए दंग

कर्नाटक में एक ऐसा किसान जिसकी आवाज सुनने के बाद लगभग हर कोई उनका तगड़े तरीके से फैन हो गया है।

10:25 AM Dec 16, 2019 IST | Desk Team

कर्नाटक में एक ऐसा किसान जिसकी आवाज सुनने के बाद लगभग हर कोई उनका तगड़े तरीके से फैन हो गया है।

कर्नाटक में एक ऐसा किसान जिसकी आवाज सुनने के बाद लगभग हर कोई उनका तगड़े तरीके से फैन हो गया है। आलम कुछ ऐसा कि हर कोई बेहद हैरान है कि खेत में हल चलाने वाला यह किसान कैसे दुनिया के मशहूर सिंगर जास्टिन बीबर का बेबी सॉन्ग इतनी खूबसूरती से गाते हुए दिख रहा है। 
Advertisement
ये है देसी जस्टिन बीबर
एक रिपोर्ट के अुनसार 26 साल के किसान प्रदीप कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर में खेती करते हैं। मगर हिंदी गीतों से दूर जब वो अंग्रेजी गाने गाते हैं तब लोग उनके मंत्रमुगध हो जाते हैं। प्रदीप दिखने में बहुत ज्यादा साधारण से हैं। वो लूंगी,शर्ट और सिर पर गमच्छा लपेटे खेत में काम करते हैं। 
गाने के साथ डांस भी करते हैं
वैसे देखा जाए तो प्रदीप का अंदाज बेहद अलग सा है। वो गाने के साथ-साथ डांस भी करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप स्थानीय लोगों को अपनी इस कला से एंटरटेन करते हैं। ज्यादातर गांव वाले लोग तो गीत के बोल तक ही नहीं समझ पाते हैं। लेकिन वो फिर भी एंजॉय करते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि प्रदीप ग्रेजुएशन के दिनों में अंग्रेजी के विषय में फेल हो गए थे।

प्रदीप इन भाषाओं में भी गाते हैं गीत
प्रदीप केवल अंगे्रजी में ही नहीं बल्कि चीनी और जापानी भाषाओं में भी गाने गाते हैं। इसके लिए वो उन गानों को बार-बार सुनते हैं। इतना ही नहीं प्रदीप सिंगर के  अंदाज में गीत गाने की कोशिश करते हैं। 
Advertisement
Next Article