टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

किसानों का दिल्ली मार्च टला, हरियाणा पुलिस ने पानी की बौछारें मार खदेड़ा

पंजाब के 101 किसान आज दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुए।

12:16 PM Dec 08, 2024 IST | Ranjan Kumar

पंजाब के 101 किसान आज दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुए।

पंजाब के 101 किसान आज दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पौने 4 घंटे बाद जत्थे को लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने का परमिशन लेटर मांगा। उन्होंने कहा, बिना परमिशन वह दिल्ली नहीं जा सकते। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें 7-8 किसान घायल घायल हुए। किसानों पर पानी की बौछार भी की गई। इस बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों पर फूल भी बरसाए।

कल दोनों फोरम फैसला करेंगे आगे कब जाना है: पंधेर

किसान नेता सरवन पंधेर के मुताबिक एक किसान की हालत गंभीर है, उसे चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। जत्थे को बुलाने का फैसला लिया। कहा, कल दोनों फोरम फैसला करेंगे कि आगे कब जाना है। किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के कानून समेत 13 मांगें कर रहे हैं। 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसमें 8 किसान घायल हो गए, जिसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया।

पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाईं: किसान नेता

किसान नेताओं ने कहा कि कई घायल किसान ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लगा अस्पताल गए हैं। पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाईं। एक किसान पर टीयर गैस का बम लगा। पुलिस ने दोहरी नीति अपनाई। पहले किसानों को चाय ऑफर की गई, उसके बाद फूल गिराए गए। साथ ही टीयर गैस छोड़ी गई। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article