W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च रुका, पुलिस-किसानों में बहस

पंजाब के 101 किसान पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

07:13 AM Dec 08, 2024 IST | Ranjan Kumar

पंजाब के 101 किसान पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

farmers protest  शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च रुका  पुलिस किसानों में बहस
Advertisement

पंजाब के 101 किसान पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया। पुलिस का कहना है कि बिना परमिशन के किसान दिल्ली नहीं जा सकते। पुलिस ने किसानों को कहा कि वह वेरिफेकेशन करवाएं। पहचान-पत्र साथ होना चाहिए। आगे की बाद बाद में देखेंगे। पुलिस का कहना है कि किसान सहयोग नहीं कर रहे हैं। बता दें, किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 मांगें कर रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन पंधेर ने कहा कि हमने 7 दिसंबर को केंद्र को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन सरकार से मीटिंग का न्योता नहीं आया। इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला लिया।

6 दिसंबर को भी दिल्ली कूच की कोशिश की थी

हरियाणा और पंजाब पुलिस ने दिल्ली कूच के दौरान मीडिया को दूर से कवरेज करने की सलाह दी है। 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे । इसके बाद सरवन पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया।

किसानों को 3 हिदायतें दी गई

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को 3 हिदायतें दी गई हैं। उन्हें कहा है कि हरियाणा पुलिस उन्हें उकसाएगी, लेकिन गुस्सा नहीं करना है। अपशब्द नहीं कहने हैं। वहां सिर्फ नारे लगाने हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×