W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किसान आंदोलन: लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद

03:37 PM Feb 13, 2024 IST | Yogita Tyagi
किसान आंदोलन  लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद
Advertisement

किसान आंदोलन: किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक लाल किला परिसर को सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी दिल्ली में स्थित मुगल काल के इस विश्व धरोहर स्थल को सुरक्षा कारणों से सोमवार देर रात को अचानक सील कर दिया गया। गत देर रात से ही वहां भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। ASI अधिकारी ने बताया, लाल किला परिसर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि 17वीं सदी का यह स्मारक कब खुलेगा, इस पर वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इसका निर्णय सुरक्षा एजेंसियां लेंगी।

  • दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है
  • लाल किला भी सुरक्षा कारणों की वजह से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है
  • गत देर रात से ही वहां भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं

कई मेट्रो स्टेशन बंद

किसान नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद मंगलवार को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो पटेल चौक, बाराखंभा, राजीव चौक, उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ और मंडी हाउस स्टेशनों पर प्रवेश व निकास के लिए सीमित गेटों का इस्तेमाल कर रही है। किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। अलग-अलग बॉर्डरों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसानों को रोकने के लिए हर तरह की तैयारी की गई है। वहीं, हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संग्राम भी देखने को मिल रहा है। पुलिस बल लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। बता दें कि पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इसके बावजूद किसानों के कूत के चलते दिल्ली भी जाम हो रही है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा रही है। इस दौरान किसानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वापस नहीं जाएंगे। इसके आगे किसानों ने कहा कि हमारा आंदोलन काफी शांतिपूर्ण तरिके से हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×