देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
किसान आंदोलन करीब दो हफ्ते से जारी है। अबतक सरकार से कई दौर की बैठक के बाद भी समाधान निकलता दिख नहीं रहा है। इस दौरान सोमवार को भारतीय किसान यूनियन नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ मेंहदीपुर बांगर से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए फलेदा कट तक पहुंच गए, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर जाने से पहले किसानों को फलेदा कट पर ही पुलिस ने रोक दिया।
आपको बता दें लगभग 500 ट्रैक्टर और सैकड़ों किसान गौतमबुद्ध नगर के मेहंदीपुर बांगर गांव पहुंच चुके हैं। यहां पर भाकियू के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। हालांकि, सड़क एक साइड खुला रखा गया है। जबकि दूसरे साइड पर किसान डटे हुए हैं। यहां पर किसानों का शाम 5 बजे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'जब तक किसानों की सुनवाई नहीं होती आंदोलन होते रहेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि आज नेशनल हाईवे पर दिल्ली की तरफ को मुंह करके ट्रैक्टर खड़े रहेंगे। इसकी बड़ी संख्या होगी। देश के किसान केंद्र की नीतियों से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम चाहे कुछ भी है।एसकेएम की कॉल है और हम लोग उसमें शामिल होंगे। जो संगठन इसमें शामिल नहीं भी हैं, वो इसे मानते हैं। राकेश टिकैत के मुताबिक यह प्रदर्शन पूरे देश में होगा। उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत सभी जगह प्रदर्शन होगा।
पंजाब सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसानों का सहयोग करने के सवाल पर कहा कि पंजाब के किसानों की कोई सरकार सपोर्ट नहीं कर रही। उन्हें तो हरियाणा की भी पुलिस परेशान कर रही है।