देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

आज किसान आंदोलन का बारहवां दिन है। बता दें किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। इसे लेकर किसानों में थोड़ी निराशा भी दिख रही है। सीमाओं पर भीड़ महज तीन सौ से चार सौ तक के बीच में सिमट कर रह गई है।
आपको बता दें किसान आंदोलन के दौरान खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर टकराव के दौरान युवा किसान शुभकरण की मौत के विरोध में शुक्रवार को पंजाब (Punjab) और हरियाणा में किसानों ने काला दिवस मनाया। किसानों ने जगह-जगह धरने दिए और काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला। किसानों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री के पुतले जलाकर रोष प्रकट किया। वहीं, किसान आज कैंडल मार्च निकालेंगे।बता दें संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा की ओर से 24 फरवरी की शाम को शहीद शुभकरण सिंह और अन्य तीन शहीद किसानों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। 25 फरवरी को शंभू एवं खनौरी बॉर्डर पर देशभर के किसानों को जागरूक किया जाएगा।

दरअसल, किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) अब किसान संगठनों को एकमंच पर लाने का प्रयास करेगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अलावा अन्य किसान संगठनों से भी वार्ता की जाएगी। चढूनी गुट की कोर कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
