W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किसानों का Tractor March आज, बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात

11:01 AM Feb 26, 2024 IST | Yogita Tyagi
किसानों का tractor march आज  बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात
Advertisement

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट 26 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकालेगा। इसे देखते हुए जिले में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है और सभी बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। एहतियात के तौर पर यातायात डायवर्जन भी किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वा्न पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च तथा अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है।

  • 26 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा
  • इसे देखते हुए जिले में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है
  • सभी बॉर्डर पर पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा चेकिंंग जारी

इस कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा चेकिंंग की जायेगी। इसके कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर वाले मार्गों तथा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने के लिए मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंंधित रहेगा।

कहां कैसे पहुंचे?

चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर 14A फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेंगे। डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेंगे। कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा। हालांकि भारतीय किसान यूनियन ने ये संदेश जारी किया है की सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए वे एक्सप्रेसवे के नीचे ही ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। BKU के मुताबिक ट्रैक्टर मार्च भोले भाईपर मेहंदीपुर थाना रबूपुरा से फरेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे शांतिप्रिय तरीका से अनुशासन में रहकर निकाला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×