W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'भारत में पहले भी ऐसे ब्लास्ट...', पंजाब में दो जगहों पर हुए धामकों पर बिगड़े फारूक अब्दुल्ला के बोल!

01:32 PM May 06, 2026 IST | Amit Kumar
 भारत में पहले भी ऐसे ब्लास्ट      पंजाब में दो जगहों पर हुए धामकों पर बिगड़े फारूक अब्दुल्ला के बोल
Farooq Abdullah on Punjab Blast

Farooq Abdullah on Punjab Blast: पंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जालंधर और अमृतसर में हुए इन विस्फोटों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इस बीच नेशनल कांफ्रेस पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान ने भी चर्चा को और तेज कर दिया है।

Advertisement

मीडिया से बातचीत के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। उनके अनुसार, देश में पहले भी कई बार धमाके होते रहे हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान कई लोगों को चौंकाने वाला लगा और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं।

Advertisement

Farooq Abdullah on Punjab Blast: विपक्ष ने AAP सरकार को घेरा

Farooq Abdullah on Punjab Blast
Farooq Abdullah on Punjab Blast (Source: Social Media)

इन घटनाओं के बाद विपक्षी दलों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि BSF मुख्यालय के पास धमाका होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया। वड़िंग ने यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में एक डिलीवरी स्कूटर में आग लगना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।

Advertisement

Also Read: पंजाब में 2 जगह IED विस्फोट, खालिस्तानियों की साजिश, पाकिस्तान से जुड़े तार! NIA ने तेज की जांच

उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है।

जालंधर में क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे जालंधर में BSF मुख्यालय के पास एक स्कूटी में धमाका हुआ। यह स्कूटी एक डिलीवरी बॉय की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके से पहले एक संदिग्ध व्यक्ति वहां कुछ छोड़कर गया था। धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस विस्फोट की आवाज लगभग एक किलोमीटर तक सुनाई दी। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन BSF का एक ASI घायल हो गया।

Punjab Amritsar Blast News: अमृतसर में दूसरा धमाका

Punjab Amritsar Blast News
Punjab Amritsar Blast News (Source: Social Media)

जालंधर की घटना के कुछ ही समय बाद अमृतसर के खासा इलाके में सेना के कैंप के पास दूसरा धमाका हुआ। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। दोनों घटनाओं के बाद सेना, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

पूरे इलाके को घेरकर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन धमाकों की जांच अब NIA द्वारा की जा सकती है। CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 2 जगह IED विस्फोट, खालिस्तानियों की साजिश, पाकिस्तान से जुड़े तार! NIA ने तेज की जांच

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×