Angrakha Suit Designs: एथनिक लुक को देना है मॉडर्न तड़का? तो अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये लेटेस्ट डिज़ाइन के Angrakha Suit
Angrakha Suit Designs: अगर आप भी खास मौके पर सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए अंगरखा डिजाइन वाले सूट को वियर करें। इसमें आपको पैटर्न और कलर दोनों आसानी से मिल जाएंगे। देखें लेटेस्ट डिज़ाइन।
Angrakha Suit Designs: एथनिक लुक को देना है मॉडर्न तड़का?
1. Floral Angrakha Suit

हर मौके पर पहनने के लिए फ्लोरल अंगरखा सूट को पहनकर आप काफी सुंदर नजर आएंगी। इसमें आपको पूरे में बेस कलर के साथ फ्लोरल प्रिंट मिलेगा। इससे सूट और भी अच्छा लगेगा। इस तरह के सूट आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।
2. Plain Angrakha Suit

अगर आपको ज्यादा हैवी पैटर्न वाले अंगरखा सूट नहीं पहनने हैं, तो ऐसे में आप फोटो में नजर आने वाले सूट के कलर और डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको दुपट्टा और नीचे की पैंट कॉन्ट्रास्ट में मिलती है। इस तरह के सूट आपको क्लासी लुक देंगे।
3. Pastel Angrakha Suit

अगर आप गर्मी के मौसम में किसी खास फंक्शन को अटेंड करने वाली हैं, लेकिन उस फंक्शन में क्या पहने इस बात को लेकर आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पा रही है, तो आप इस तरह के समर स्पेशल पेस्टल अंगरखा कुर्ता सेट को शामिल कर सकती हैं।
Join Channel