Fashion Tips for Short Height Women: ड्रेसिंग का ये तरीका आपको दिखाएगा tall और Stylish, शॉर्ट हाइट महिलाओं के लिए 5 important Fashion Tips
अगर आपकी हाइट भी थोड़ी कम है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। सही कपड़ों का चुनाव और स्टाइलिंग के कुछ आसान तरीके आपको न सिर्फ एक शानदार लुक दे सकते हैं, बल्कि आपको थोड़ा लंबा भी दिखा सकते हैं। ऐसे में हम यहां कुछ कम हाइट वाली लड़कियों के लिए फ़ैशन टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने लुक को एलिगेंट बना सकती हैं।
कम हाइट वाली महिलाओं के लिए Fashion Tips
1. वर्टिकल स्ट्राइप्स चुनें

जब भी आप प्रिंटेड कपड़े लेती हैं, तो हमेशा खड़ी लाइनों वाले कपड़े ही चुनें। आड़ी लाइनें आपको चौड़ा और छोटा दिखा सकती हैं, जबकि खड़ी लाइनें आपके शरीर को लंबा दिखाती हैं। ये कम हाइट वाली महिलाओं के लिए ड्रेसिंग टिप्स सबसे बेसिक और जरूरी पॉइंट है।
2. हाई-वेस्ट बॉटम्स पहनें

आप जींस पहन रही हों, ट्राउजर या स्कर्ट, हमेशा हाई-वेस्ट ही लें। हाई-वेस्ट पैंट पहनने से आपकी कमर काफी ज्यादा ऊपर नजर आती है, जिससे आपके पैर लंबे दिखाई देते हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या शर्ट को इन करके पहन सकती हैं।
3. वी-नेकलाइन

कम हाइट वाली महिलाओं के लिए स्टाइलिंग टिप्स की बात करें, तो गले का डिजाइन भी आपके लुक के लिए काफी ज्यादा मैटर करता है। राउंड या हाई नेक की जगह वी-नेक वाले टॉप या कुर्तियां ज्यादा पहनें। वी-नेक से आपका कॉलरबोन और गर्दन वाला हिस्सा साफ नजर आता है, जिससे आपकी गर्दन लंबी लगती है और पूरा शरीर खूबसूरत नजर आता है।
4. सही फुटवियर का चुनाव

जब भी आप जूते या सैंडल लेते हैं, तो न्यूड शेड्स ही लें। न्यूड कलर्स आपकी स्किन के रंग से मिल जाते हैं, जिससे पैरों की लंबाई ज्यादा लगती है। अगर आपको हील्स पहनना पसंद है, तो पॉइंटेड टोज़ पहनें, ये आपको लंबा महसूस करवाते हैं। भारी एंकल स्ट्रैप वाली सैंडल से बचें, क्योंकि ये पैरों को हिस्सों में बांट देती हैं, जिससे हाइट कम लगती है।
5. कपड़ों की फिटिंग

कम हाइट वाली लड़कियों को बहुत ज्यादा ढीले-ढाले या ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने से बचना चाहिए, इससे उनकी हाइट पूरी तरह से कपड़ों में वाली महिलाएं छिप जाती हैं, इसलिए हमेशा अच्छी फिटिंग वाले कपड़े पहनें, जो आपके शरीर के कट को सही तरीके से उभारता हो।
Join Channel