Summers में सिर्फ कंफर्ट ही नहीं, Graceful Look भी! यहां देखें 5 सबसे Stylish फ्लोरल कुर्ती Patterns
03:50 PM Apr 23, 2026 IST | Khushi Srivastava
Floral Kurti Design: गर्मियों के सीजन में लाइटवेट और कंफर्टेबल आउटफिट की बात हो तो फ्लोरल कॉटन कुर्तियां सबकी पहली पसंद होती है। Flower Print Kurti आरामदायक के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी दिखती हैं। खासकर, कॉलेज गोइंग और ऑफिस जानें वाली महिलाओं के लिए ये कुर्तियां बेस्ट होती हैं। इन्हें आप जींस या पैंट्स के साथ पेयर करके ग्रेसफुल लुक कैरी कर सकती हैं। इस समर सीजन अगर आप भी अपने लिए Summer Print Kurti ढूंढ रही हैं, तो यहां पर Trendy Kurti Patterns दिए गए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये आपको क्लासी और फ्रेश लुक देंगे।
Floral Kurti Design: समर सीजन के लिए 5 लेटेस्ट फ्लोरल कुर्ती पैटर्न्स
1. डार्क रोज स्क्वायर नेक कुर्ती

यह प्यारी सी डार्क पिंक कुर्ती आप पर बहुत सूट करेगी। इसका स्क्वायर नेक इसे थोड़ा मॉडर्न और विंटेज टच दे रहा है। इसका फ्लोरल प्रिंट है और बेल स्लीव्स इसे एक बेहद स्टाइलिश लुक दे रहा है। इसे आप लाइट ब्लू डेनिम जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। गले में एक ब्लैक चोकर और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
2. पेस्टल पिंक ओवरसाइज्ड कुर्ती

ये शॉर्ट ट्यूनिक स्टाइल कुर्ती उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पसंद हैं। इसका वी-नेक और लूज फिटिंग की वजह से ये गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं। इसे मैचिंग स्ट्रेट पैंट्स के साथ स्टाइल करें। यह ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है।
3. अनारकली स्टाइल लॉन्ग कुर्ती

ब्लू और व्हाइट कलर का ये कॉम्बिनेशन आपको बहुत ही क्लासी लुक देंगे। इस कुर्ती में पूरे व्हाइट कलर के ब्लॉक प्रिंट्स हैं। इसे व्हाइट सिगरेट पैंट्स और मोजरी के साथ पेयर करें। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनना न भूलें।
4. फ्रंट स्लिट लॉन्ग श्रग कुर्ती

अगर आप कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं, तो ये क्रीम कलर की लॉन्ग कुर्ती देखें। छोटे-छोटे बुत्टा प्रिंट्स और लंबी स्लीव्स वाली ये फ्रंट स्लिट स्टाइल कुर्ती है। फ्रंट में लगे बटन इसे और भी ग्रेसफुल टच दे रहे हैं।इसे स्किनी जींस के साथ पहनें।
5. स्लीवलेस बटन-डाउन कुर्ती

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए ये एक सोबर ऑप्शन हैं। पेस्टल पिंक कलर की इस कुर्ती में फ्रंट की तरफ लगे बटन्स और कॉलर वाला गला थोड़ा फॉर्मल और क्लासी लुक दे रहा है। इसे व्हाइट प्लाजो या चिकनकारी पैंट्स के साथ पेयर। साथ में लाइट मेकअप और पर्ल्स वाली ईयररिंग्स बहुत जंचेंगे।
यह भी पढ़ें-ट्रेंडी और कंफर्टेबल! गर्मियों के लिए Best हैं ये 4 Stylish Kurti Designs, देखें New कलेक्शन
Advertisement
Advertisement

Join Channel