W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ghewar Mehndi Designs: इस फेस्टिव सीजन खूब ट्रेंड कर रही हैं ये खूबसूरत घेवर मेहंदी डिज़ाइन्स

01:23 PM Jun 29, 2026 IST | Anjali Dahiya
ghewar mehndi designs  इस फेस्टिव सीजन खूब ट्रेंड कर रही हैं ये खूबसूरत घेवर मेहंदी डिज़ाइन्स
Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)

Ghewar Mehndi Designs: इस फेस्टिव सीजन में 'घेवर मेहंदी डिजाइन' महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है। राजस्थान के मशहूर मिष्ठान 'घेवर' की तरह ही यह डिजाइन भी दिखने में बेहद रॉयल और आकर्षक लगती है। आइए जानते हैं इस समय कौन-सी घेवर मेहंदी डिज़ाइन्स सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

Advertisement

सिंपल और सोबर लुक के लिए बेस्ट हैं ये घेवर स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन्स

1. Classic Rajasthani Ghewar Design

Easy Ghewar Mehndi Designs
Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें हथेली के बीच में बड़ा और बारीक जालीदार घेरा बनाया जाता है। इसके साथ ही उंगलियों पर भी उसी से मिलता-जुलता बारीक काम किया जाता है। तीज, करवाचौथ या छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यह डिजाइन हाथों में खूब जचती है।

Advertisement

2.Modern Floral Ghewar Pattern

Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)
Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)

आजकल की लड़कियों को बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं आती। ऐसे में आप मॉडर्न टच के साथ 'फ्लोरल घेवर' ट्राई कर सकती हैं। इसमें घेवर की जालीदार डिजाइन के साथ चारों तरफ खूबसूरत गुलाब या कमल के फूलों का बॉर्डर बनाया जाता है, जो इसे एक फ्रेश और ट्रेंडी लुक देता है।

Advertisement

3. Mandala Style Ghewar Mehndi

Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)
Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)

मंडला आर्ट वैसे भी हमेशा ट्रेंड में रहता है। जब मंडला के गोल चक्र को घेवर के जालीदार पैटर्न के साथ मिक्स किया जाता है, तो बेहद शानदार लुक निकलकर आता है। यह डिजाइन बहुत जल्दी बन जाती है और रचने के बाद इसका कलर बेहद खूबसूरत खिलता है।

4. Minimalistic Half-Ghewar Design

Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)
Easy Ghewar Mehndi Designs( Source: Social Media)

जो महिलाएं वर्किंग हैं या जिन्हें हाथों में सिंपल लुक पसंद है, वो कलाई या हथेली के एक हिस्से पर 'हाफ घेवर' डिजाइन बनवा सकती हैं। यह दिखने में बेहद सोबर, एलिगेंट और स्टाइलिश लगती है।

Also Read: Mirror Work Saree Designs: कॉकटेल पार्टी में लगाना है ग्लैम का तड़का तो पहनें ये लेटेस्ट डिज़ाइन की मिरर वर्क साड़ी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×