Kurti with Jeans Styling: Summers में कुर्ती-जींस को इन 4 तरीकों से करें स्टाइल, हर दिन मिलेगा परफेक्ट 'Indo-Western' लुक
02:34 PM Jun 18, 2026 IST | Khushi Srivastava
गर्मियों के मौसम में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखना हो तो कुर्ती और जींस से बेहतर कुछ नहीं है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि रोज वही एक जैसा लुक कैसे बदलें। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन Kurti with Jeans Styling Hacks लाए हैं, जो आपको हर दिन एक नया और फ्रेश लुक देंगे। चाहे Casual Ethnic Wear हो या फिर Indo Western Looks, ये Women Fashion Hacks आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देंगे।
Kurti with Jeans Styling: जींस और कुर्ती पेयरिंग आइडियाज
1. Short Kurti with Jeans Ideas

जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट लगता है। एक फिटेड मैरून शॉर्ट कुर्ती के साथ डेनिम जींस आपको कंफर्टेबल और खूबसूरत लुक देगी। यह कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ऑफिस जानें वाली महिलाओं के लिए ये आउटफिट बेस्ट है।
2. Long Kurti with Baggy Jeans

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो व्हाइट एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग कुर्ती को बैगी जींस के साथ स्टाइल करें। यह लुक आजकल बहुत फैशन में है। इसमें आपकी हाइट भी लंबी लगेगी और आपका लुक बेहद ग्रेसफुल लगेगा।
3. Chikankari White Kurti with Wide Leg Jeans

अगर आपको सिंपल और रॉयल लुक पसंद हैं, ये वाली व्हाइट चिकनकारी लॉन्ग कुर्ती वियर करें। इसे ब्लू वाइड लेग डेनिम जींस के साथ पेयर करें। ये आउटफिट कैजुअल आउटिंग्स या कॉलेज वियर के लिए बेस्ट है। साथ ही ये आपको प्रोपर जेन जी वाइब भी देगा।
4. Frock Style Short Kurti wIth Straight Fit Jeans

अगर आपको मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल टच भी चाहिए, तो ये फ्रॉक स्टाइल शॉर्ट कुर्ती को ब्लू स्ट्रेट फिट डेनिम जींस के साथ पेयर करें। ये कॉम्बिनेशन कंफर्टेबल के साथ काफी अट्रैक्टिव भी लगेगा। साथ ही, इसे आप कॉलेज या फिर गर्ल्स डे आउट के लिए वियर कर सकती हैं।
Advertisement
Advertisement
Join Channel