चाहिए Bollywood Diva जैसा Saree लुक? इस सीजन ट्राई करें ये 4 सबसे Classy और किलर Blouse Back Designs
04:20 PM May 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
Latest Blouse Design 2026: परफेक्ट साड़ी लुक के लिए केवल अच्छी साड़ी नहीं बल्कि उसके साथ पेयर होने वाले ब्लाउज भी जरूरी होता है। एक शानदार ब्लाउज आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकता है। डिजाइनर ब्लाउज के साथ आप बोरिंग सी साड़ी को भी बेहद ग्लैमरस टच दे सकती हैं। अगर आपको भी हाल फिलहाल किसी खास फंक्शन में जाना है और साड़ी लुक कैरी करना है, तो आप यहां दी गईं Simple Blouse Back Designs और Simple Hand Blouse Designs से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये डिजाइंस आपके पूरे लुक को मॉडर्न और एलिगेंट बनाने में मदद करेंगी।
Latest Blouse Design 2026: 4 सबसे क्लासी ब्लाउज डिजाइंस
1. सर्कल कट-आउट ब्लाउज

ये एक बहुत ही प्यारा सर्कल बैक डिज़ाइन है। फुल स्लीव्स के साथ बैक पर सर्कल कट-आउट काफी हॉट लुक दे रहा है। प्रिंटेड फैब्रिक होने की वजह से काफी बोहो वाइब भी क्रिएट कर रहा है। इस तरह के ब्लाउज को आप सिंपल कॉटन या सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। चूंकि ब्लाउज प्रिंटेड है, इसलिए साड़ी प्लेन रखें ताकि ब्लाउज का डिजाइन उभर कर आए।
2. डोरी और लटकन वाला ब्लाउज

पिंक कलर का ये ब्लाउज उन महिलाओं के लिए है जिन्हें ट्रेडिशनल पैटर्न पंसद हैं। इसमें स्क्वायर नेक के साथ दो डोरियां दी गई हैं। साथ में खूबसूरत ग्रीन कलर के लटकन हैं जो पिंक ब्लाउज के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। छोटे-छोटे गोल्ड बूटी का काम इसे और भी एथनिक लुक दे रहा है। यह शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसे सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ वियर करें।
3. बो स्टाइल ब्लाउज

व्हाइट सीक्वन साड़ी के साथ ये ब्लाउज आपको एकदम रेड कार्पेट लुक देगा। डीप V बैक ब्लाउज के साथ नीचे के हिस्से में एक बड़ा सा फैब्रिक बो दिया गया है, जो इसे काफी क्लासी बना रहा है। अगर आप नाइट पार्टी या कॉकटेल फंक्शन में जा रही हैं, तो ये ऑप्शन बेस्ट है।
4. क्लासिक V कट ब्लाउज

ये रेड और गोल्डन का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही सदाबहार फैशन है। इसमें V शेप का बैक डिजाइन है जिसमें नीचे की तरफ एक छोटा सा कट बना हुआ है। ये ब्लाउज स्लीवलेस पैटर्न में है और इस पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसे आप हल्दी या मेहंदी जैसे छोटे फंक्शन्स के लिए वियर कर सकती हैं। कॉन्ट्रास्टिंग साड़ी के साथ ये ब्लाउज बहुत खिलकर आएगा।
यह भी पढ़ें-ट्रेंडी और कंफर्टेबल! गर्मियों के लिए Best हैं ये 4 Stylish Kurti Designs, देखें New कलेक्शन
Advertisement
Advertisement

Join Channel