Office Wear Outfits for Women: Office में दिखना है Stylish और Professional? इन 5 Classic Outfits को अपनी Wardrobe में करें शामिल, बढ़ेगा Confidence
Office Wear Outfits for Women: आज के समय में ऑफिस और कॉलेज जानें वाली महिलाओं के लिए सुबह बेस्ट ड्रेस चुनना थोड़ा मुश्किल काम होता है। अक्सर महिलाएं यही सोचती हैं कि 'ऑफिस के लिए कौन सी ड्रेस पहने। ऑफिस वियर आउटफिट्स न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि आपके आत्मविश्वास और प्रोफेशनल इमेज को भी निखार कर सबके सामने लाते हैं। ऑफिस में ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो आपको पुरे दिन अच्छा महसूस कराएं। अगर आप भी हर दिन एक ही तरह के कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन और ट्रेंडी ऑफिस वियर आउटफिट्स आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
Office Wear Outfits for Women: ऑफिस के लिए अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये ड्रेसेस
1. क्लासिक फॉर्मल ट्राउजर्स और शर्ट

ट्राउजर्स और शर्ट का कॉम्बिनेशन कभी भी ओल्ड फैशन नहीं होता है। ये ऑउटफिट हर वर्किंग वुमन की पहली पसंद होती है। आप अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए अच्छी फिटिंग वाले ब्लैक, नेवी ब्लू, ग्रे या बेज कलर के एंकल-लेंथ ट्राउजर के साथ पेस्टल कलर्स जैसे लाइट पिंक, स्काई ब्लू, मिंट ग्रीन या क्लासिक व्हाइट की बटन-डाउन शर्ट पहन सकते हैं। इस ऑउटफिट के साथ लोफर्स, ब्लॉक हील्स या फॉर्मल बेलीज बेहद खूबसूरत लगते हैं।
2. एलिगेंट कुर्ती और प्लाजो/पेंट

अगर आप भी ऑफिस में इंडियन वियर पसंद करती हैं, तो ऑफिस के लिए कुर्ती-प्लाजो या स्ट्रेट पैंट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ऑफिस के लिए हमेशा कॉटन, लिनन या खादी फैब्रिक की कुर्तियां चुनें। ये स्किन-फ्रेंडली होती हैं और गर्मी में पसीना सोखने में मदद करती हैं। दिन में बहुत ज्यादा चमक-दमक या भारी एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्तियों की जगह सॉलिड कलर्स, ज्योमेट्रिक प्रिंट्स या स्ट्राइप्स पैटर्न वाली कुर्तियां पहनें। इसके साथ सिंपल स्लीक वॉच और छोटे स्टड्स इयररिंग्स कैरी करें।
3. स्मार्ट ब्लेज़र और डेनिम लुक

आजकल ऑफिसों में 'स्मार्ट कैजुअल' लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। डार्क ब्लू या ब्लैक स्ट्रेट-फिट डेनिम बिना कटी-फटी या रिप्ड वाली के साथ प्लेन व्हाइट या ब्लैक टी-शर्ट पहनें और ऊपर से एक सॉलिड या चेक्ड ब्लेज़र डालें। ये आपके लुक को पावरफुल और स्टाइलिश बनाता है। इसके साथ आप एक अच्छा लेदर टोट बैग भी कैरी कर सकती हैं।
4. सोफिस्टिकेटेड फॉर्मल ड्रेसेस

अगर आपको भी वेस्टर्न वियर में अलग ट्राई करना है, तो वन-पीस फॉर्मल ड्रेसेस आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऑफिस के लिए 'शीथ ड्रेस' या 'ए-लाइन ड्रेस' सबसे सही मानी जाती हैं। ड्रेस की लेंथ घुटनों तक या उससे नीचे ही होनी चाहिए। न्यूट्रल कलर्स जैसे ब्लैक, ऑलिव ग्रीन, या बरगंडी इसमें बहुत क्लासी लगते हैं। अगर ड्रेस स्लीवलेस है या आप ज्यादा प्रोफेशनल दिखना चाहती हैं, तो इसके साथ एक लाइट श्रग या शॉर्ट क्रॉप जैकेट भी डाल सकती हैं।
5. सदाबहार फॉर्मल साड़ी

स्पेशल मीटिंग्स, प्रेजेंटेशन या ऑफिस के किसी इवेंट के लिए कॉटन साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ऑफिस के लिए चंदेरी कॉटन, लिनन, कॉटन-सिल्क या रॉ सिल्क की साड़ियां पहनें। शिफॉन या जॉर्जेट जैसी बहुत ज्यादा फिसलने वाली साड़ियों को लेने से बचें, क्योंकि इन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बोट नेक, कॉलर नेक या एल्बो-लेंथ स्लीव्स ब्लाउज इनके साथ परफेक्ट लगेंगे।

Join Channel