W3Schools
Advertisement

हैवी मेहंदी डिजाइन भूल जाइए, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें पिंटरेस्ट के ये 4 सिंपल डिज़ाइन्स

शादी और त्योहारों पर मेहंदी लगाना हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आजकल लोग लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन्स के लिए पिंटरेस्ट का रुख करते हैं। खासकर वे लोग जिन्हें बहुत भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है, वे पिंटरेस्ट पर कई सिंपल और आसान डिज़ाइन्स खोज सकते हैं, जिन्हें आसानी से खुद भी लगाया जा सकता है।
04:25 PM Aug 03, 2026 IST | Kajal Yadav
शादी और त्योहारों पर मेहंदी लगाना हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आजकल लोग लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन्स के लिए पिंटरेस्ट का रुख करते हैं। खासकर वे लोग जिन्हें बहुत भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है, वे पिंटरेस्ट पर कई सिंपल और आसान डिज़ाइन्स खोज सकते हैं, जिन्हें आसानी से खुद भी लगाया जा सकता है।
हैवी मेहंदी डिजाइन भूल जाइए  हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें पिंटरेस्ट के ये 4 सिंपल डिज़ाइन्स
Pinterest Mehndi Design (Source: AI)

Pinterest Mehndi Design: शादी हो या कोई त्योहार मेहंदी लगाना हर किसी को बेहद होता है हांथों में मेहंदी लगाना हिंदू परंपरा का भी एक हिस्सा होता है। आजकल जब भी लोग ट्रेंडिंग और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तलाश करते हैं, तो उनके मन में सबसे पहला ख्याल पिंटरेस्ट का आता है। अगर आप भी बहुत ज्यादा भारी या भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप पिंटरेस्ट से सिंपल मेहंदी डिजाइन देख सकते हैं। इसमें आपको ऐसे इजी डिजाइन भी मिल जाएंगे, जिसे आप खुद से भी हांथों पर लगा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, वो मेहंदी डिजाइन कौन-कौन सी हैं।

Advertisement

यहां देखें पिंटरेस्ट ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

1. गोल बूटी - मंडला स्टाइल

 Pinterest Mehndi Design
Pinterest Mehndi Design ( Source: Social Media)

हाथ के बीच में एक सुंदर गोल चक्र या फूल बनाना और उंगलियों पर हल्का काम करना- यह स्टाइल हमेशा से ही ट्रेंड में है। अगर आपके पास भी समय कम है, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। यह बहुत कम समय में लग जाता है और दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लगता है।

Advertisement

2. अरेबिक बेल डिजाइन

 simple pinterest mehndi designs
simple pinterest mehndi designs ( Source: Social Media)

इस मेहंदी को लोग किसी भी फंक्शन और त्योहार में लगाना काफी पसंद करते हैं। एक उंगली से शुरू होकर कलाई तक जानें वाली पतली बेल देखने में काफी ज्यादा यूनिक और एलिगेंट लगती है। पिंटरेस्ट पर सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

Advertisement

3. फिंगर मेहंदी डिजाइन

 pinterest mehndi design simple
pinterest mehndi design simple ( Source: Social Media)

अगर आप पूरी हथेली में मेहंदी नहीं लगाना चाहते हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर जाल, पत्ते या बारीक लाइन्स बना सकते हैं। ये डिजाइन देखने में बहुत ज्यादा मॉडर्न और यूनिक लगती है। यह स्टाइल वेस्टर्न और एथिनिक दोनों तरह के ऑउटफिट्स पर बहुत खूबसूरत लगता है।

4. बैंक हैंड मिनिमल डिजाइन

 Pinterest Mehndi Design
Pinterest Mehndi Design (Source: Social Media)

अगर आप भी आगे की जगह हाथ के पीछे वाले हिस्से पर एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो बैंक हैंड मिनिमल डिजाइन सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हाथ के पिछले हिस्से पर बनी छोटी-छोटी पत्तियां डॉटेड लाइन्स या कंगन स्टाइल वाली मेहंदी आजकल कॉलेज गल्स और वर्किंग वुमन के बीच काफी ट्रेंड में है।

Also Read: Sawan Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन्स!

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×