Saree Gift Ideas for Mother: मदर्स डे स्पेशल! मां की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये 5 Graceful और एलीगेंट साड़ियां, गिफ्टिंग के लिए Best
01:46 PM May 10, 2026 IST | Khushi Srivastava
Saree Gift Ideas for Mother: आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे के रूप में बनाया जाता है। वैसे तो मां के लिए हर दिन खास होना चाहिए, लेकिन यह दिन खासतौर पर उनके सम्मान के लिए तय किया गया है। इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप इस बार कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे और जिसे वो ताउम्र संभाल कर रखें, तो साड़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
Gifts for Indian Mothers में साड़ी हमेशा टॉप पर रहती है क्योंकि मां के प्यार की तरह ये भी प्योर और एवरलास्टिंग होती है। साड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। अगर आप भी Stylish Sarees for Mom तलाश रहे हैं, तो इस Mother’s Day 2026 पर अपनी मां को इनमें से एक शानदार साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। यहां पर बेहतरीन Mothers Day Saree Ideas दिए गए हैं।
Saree Gift Ideas for Mother: मां के लिए खूबसूरत साड़ियां
1. पेस्टल पीच गोल्डन चेक बनारसी सिल्क साड़ी

अगर आपकी मां को ज्यादा चमक-धमक के बजाय सोबर कलर्स पसंद हैं, तो यह पीच कलर की साड़ी उन्हें बहुत अच्छी लगेगी। इसमें बहुत ही हल्का चेक पैटर्न और शानदार गोल्डन बॉर्डर है। ये बनारसी सिल्क साड़ी सिंपल के साथ रॉयल लुक भी देगी।
2. पेस्टल ब्लू साड़ी

ये साड़ी दिखने में बहुत ही सोबर और क्लासी है। साथ ही, गर्मियों के हिसाब से बहुत कंफर्टेबल भी है। इसमें छोटी-छोटी सुनहरी बूटियां हैं और पल्लू पर एक चौड़ा गोल्डन बॉर्डर है। अगर आपकी मम्मी को सिंपल रहना पसंद है, तो यह उन्हें खूब अच्छी लगेगी।
Advertisement
3. ब्राइट येलो और पिंक साड़ी

ये ट्रेडिशनल सिल्क लुक वाली साड़ी है। इसके बॉर्डर में हैवी वर्क किया गया है, जो काफी सुंदर लग रहा है। इसे आपकी मां शादी-ब्याह जैसे फंक्शन्स या पूजा पाठ के समय पहन सकती हैं। पहनने के बाद ये और भी ग्रेसफुल लुक देगी।
Advertisement
4. रानी पिंक स्टाइलिश साड़ी

अगर आपकी मम्मी को थोड़े डार्क और वाइब्रेंट कलर्स पसंद हैं, तो इस मदर्स डे ये वाली साड़ी गिफ्ट करें। इसका कपड़ा काफी सॉफ्ट और शाइनी है। इसकी खासियत ये है कि इसमें पतला सा एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर है। ये कैरी करने में भी आसान होगी और पहनने पर बेहद स्टाइलिश लगेगी।
5. सी-ग्रीन ऑरेंज साड़ी

ये साड़ी आपकी मां को बहुत ही रॉयल और एलिगेंट लुक देगी। फिरोजी के साथ नारंगी रंग का कॉम्बिनेशन बहुत ही खिलकर आता है। इसके बॉर्डर पर जो गोल्डन काम है, वह इसे काफी प्रीमियम और खास लुक दे रहा है। मदर्स डे के लिए यह एक यादगार तोहफा हो सकता है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel