Sawan Jhumka Designs: सावन में हरी साड़ी और सूट के साथ पेयर करें ये 4 Latest Jhumka Designs, लुक में लग जाएंगे चार-चांद
Sawan Jhumka Designs: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और चहल-पहल देखने को मिलती है। इस मौसम में बच्चे से लेकर बड़े तक सभी लोग झूला झूलते हैं। इस महीने में महिलाएं और लड़कियां हरी चूड़ियां, साड़ी और सूट पहनती हैं। सावन में श्रंगार महिलाओं का सौभाग्य होता है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में खुद को सबसे यूनिक और एलिगेंट दिखाना चाहती हैं, तो ड्रेस के हिसाब से सही झुमका चुनना बहुत जरूरी होता है। झुमके न सिर्फ आपकी साड़ी या सूट की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार लाते हैं। आइए जानते हैं इस सीजन के सबसे खूबसूरत झुमका डिजाइन के बारे में।
सावन के लिए बेस्ट झुमका डिजाइन
1. मीनाकारी झुमका

सावन के महीने में हरे, लाल और मोरपंखी रंगों वाले मीनाकारी झुमके बहुत ही ज्यादा सुंदर और यूनिक लगते हैं। हरी साड़ी या लहरिया सूट के साथ हरे रंग का मीनाकारी झुमका एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है। आप इसे कपड़े के हिसाब से चुन सकते हैं।
2. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमका

अगर आप कॉटन सूट, इंडो-वेस्टर्न या सिंपल कुर्ती वियर कर रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके आपके लुक को ट्रेंडी और क्लासी बना देते हैं। ये वजन में हल्के होते हैं और पहनने में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
3. टेम्पल ज्वेलरी झुमका

सावन सोमवार व्रत, पूजा-पाठ और तीज के मौके पर हैवी ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए टेम्पल डिजाइन वाले झुमके सबसे बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इनमें बनी बारीक नक्काशी आपकी बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ और भी ज्यादा यूनिक और एलिगेंट लगती है।
4. लेयर्ड और चांदबाली झुमका

आजकल झुमकी के साथ चांदबाली और 2-3 लेयर वाली लटकन काफी पॉपुलर है। अगर आप किसी शादी या बड़े फंक्शन के लिए लेटेस्ट झुमका डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह पैटर्न आपके फेस्टिव आउटफिट में चार चांद लगा देगा। जिससे आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

Join Channel