W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sawan Mehndi Designs: सावन के महीने में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स

12:58 PM Jul 09, 2026 IST | Anjali Dahiya
sawan mehndi designs  सावन के महीने में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स
Sawan Mehndi Designs( Source: Social Media)

सावन का पावन महीना बस दस्तक देने ही वाला है, और इसके साथ ही महिलाओं में त्योहारों को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाली तीज की उमंग, रक्षाबंधन का स्नेह, बागों में सजे झूले और बारिश की फुहारों के बीच रचने वाली मेहंदी की खुशबू... ये सब मिलकर सावन को दोगुना कर देते हैं। इस उत्सव के माहौल में हर महिला पारंपरिक और सबसे खूबसूरत अंदाज़ में नजर आना चाहती है।

Advertisement

अगर आप भी इस सावन अपने हाथों पर कुछ नया और बेहद खूबसूरत ट्राई करने की सोच रही हैं, तो इस बार इन 5 लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन्स को ज़रूर आज़माएं, जो आपके त्योहार की रौनक को और बढ़ा देंगे।

Advertisement

इस बार ट्राई करें मेहंदी के ये ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स

1. Floral Mehndi Design

 Latest sawan mehndi designs
Latest sawan mehndi designs( Source: Social Media)

फ्लोरल पैटर्न हाथों को एक बेहद सॉफ्ट, फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इस डिज़ाइन में हथेलियों पर गुलाब, कमल और सूरजमुखी जैसे फूलों की बारीक डिज़ाइन उकेरी जाती हैं, जो हाथों की रंगत और सुंदरता को बेहद सलीके से निखार देती हैं।

Advertisement

2. Bel Mehndi Design

Latest sawan mehndi designs( Source: Social Media)
Latest sawan mehndi designs( Source: Social Media)

बेल पैटर्न हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहा है, लेकिन जब इसमें आधुनिक 3D टेक्निक का तड़का लगता है, तो इसका आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। यह डिज़ाइन हथेली के एक कोने से शुरू होकर खूबसूरती से घूमते हुए उंगलियों तक फैलती है।

3. Shiv- Parvati Mehndi

new mehndi designs for sawan( Source: Social Media)
new mehndi designs for sawan( Source: Social Media)

चूंकि सावन का पूरा महीना भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना को समर्पित है, इसलिए इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। यदि आप इस पावन अवसर पर अपने हाथों में धर्म और आस्था का रंग पिरोना चाहती हैं, तो शिव-पार्वती के पोर्ट्रेट वाली मेहंदी डिज़ाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है।

4. Full Hand Mehndi

new mehndi designs for sawan
new mehndi designs for sawan( Source: Social Media)

आप मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकते हैं। यह सिंपल रेगुलर मेहंदी डिजाइन है, जिसे आप आसानी से लगा सकती हैं और यह आपके हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। गुलाब और कमल के फूल वाली ये डिजाइन सावन के मौके पर बिल्कुल परफेक्ट होगी। इस तरह के डिज़ाइन हमेशा से महिलाओ की पसंद रहे है।

5. More Mehndi Design

new mehndi designs for sawan( Source: Social Media)
new mehndi designs for sawan( Source: Social Media)

अगर आप इस सावन अपने हाथों पर कुछ ख़ास और खूबसूरत लगाना चाहती हैं, तो मोर वाली मेहंदी डिज़ाइन बेस्ट रहेगी। यह डिज़ाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है और इसे लगाना भी काफी आसान होता है। आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से कोई भी आसान या थोड़ी भरी हुई मोर डिज़ाइन चुन सकती हैं। सावन के मौसम और त्योहारों के लिए यह स्टाइल एकदम बेस्ट है।

Also Read: Ghewar Mehndi Designs: इस फेस्टिव सीजन खूब ट्रेंड कर रही हैं ये खूबसूरत घेवर मेहंदी डिज़ाइन्स

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×