Stylish Blouse Designs for Bridal: शादी के सीजन में खूब पसंद किए जा रहे हैं ये 5 स्टाइलिश ब्लाउज पैटर्न्स, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
03:23 PM May 24, 2026 IST | Khushi Srivastava
Stylish Blouse Designs for Bridal: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर परफेक्ट दिखने के लिए जितना जरूरी एक खूबसूरत लहंगा या साड़ी चुनना है, उतना ही जरूरी है एक परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन सेलेक्ट करना। आजकल मार्केट में काफी सारे Trendy Blouse Patterns देखने को मिलते हैं। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि कौन सा डिजाइन सबसे बेस्ट लगेगा।
अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास फंक्शन के लिए Saree Blouse Ideas की तलाश में हैं, तो ये 5 शानदार ब्लाउज डिजाइन्स आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
Stylish Blouse Designs for Bridal: ट्रेंडी और खूबसूरत ब्लाउज डिजाइंस
1. पर्ल चेन और लटकन वाला बैकलेस ब्लाउज डिजाइन

ये वाला डिजाइन उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो बैक डिजाइन को यूनिक बनाना चाहती हैं। इसमें पीछे की तरफ एक खूबसूरत कट-आउट दिया गया है, जिसे और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए पर्ल्स की लेयर्स और खूबसूरत मैचिंग लटकन का इस्तेमाल किया गया है। पूरे ब्लाउज पर हैवी कढ़ाई का काम है जो इसे बेहद रॉयल लुक दे रहा है। जूड़ा बन के साथ ये डिजाइन काफी खास लगेगी।
2. कट-आउट पैटर्न और मल्टीकलर लटकन ब्लाउज

अगर आपको थोड़ा ब्राइट और रेडियंट लुक पसंद है, तो मजेंटा कलर का यह ब्लाउज आपको जरूर पसंद आएगा। इसके बैक पर एक बड़ा और स्टाइलिश कट-आउट बना हुआ है, जिसके नीचे की तरफ जिग-जैग गोटा-पट्टी वर्क की पट्टियां दी गई हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी और रंग-बिरंगी लटकन हैं। इसके साथ ग्रीन या ब्लू कलर की कंट्रास्ट ज्वेलरी पेयर करें।
3. डीप वी-नेक कटवर्क बॉर्डर ब्लाउज

रेड कलर हर दुल्हन का ऑल-टाइम फेवरेट होता है। यह ब्लाउज डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद मॉडर्न और अट्रैक्टिव भी है। इसमें फ्रंट की तरफ एक डीप वी-नेकलाइन दी गई है, जिसके किनारों पर बेहद खूबसूरत कटवर्क बॉर्डर बना हुआ है। यह ब्लाउज आपको एकदम रीगल और मॉडर्न ब्राइड वाला लुक देगा।
4. शीयर स्लीव्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

अगर आप अपनी सिल्क या नेट की साड़ी के लिए कुछ ढूंढ रही हैं, तो ये वाला रेड ब्लाउज एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी नेकलाइन को स्वीटहार्ट शेप दिया गया है जो गले को बहुत खूबसूरत दिखाता है। इसकी स्लीव्स नेट फैब्रिक की हैं, जिन पर कोहनी तक बेहद महीन कढ़ाई की गई है। यह आपकी लहंगा लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा।
5. फुल स्लीव्स क्लोज्ड नेक वेलवेट ब्लाउज

शादियों के लिए ये एक बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक पाने के लिए फुल स्लीव्स ब्लाउज से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। वाइन कलर के इस वेलवेट ब्लाउज पर गले से लेकर हाथों तक बेहद हैवी और बारीक नक्काशी वाली कढ़ाई की गई है। इसकी हैवी इंट्रीकेट एम्ब्रायडरी इसे बेहद ही शानदार लुक दे रही है।
