W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Summer Color Combinations: गर्मियों में दिखना है कूल और Classy? ट्राई करें ये 4 ग्रेसफुल और Effortless समर कलर कॉम्बिनेशंस

01:03 PM Jun 18, 2026 IST | Khushi Srivastava
summer color combinations  गर्मियों में दिखना है कूल और classy  ट्राई करें ये 4 ग्रेसफुल और effortless समर कलर कॉम्बिनेशंस
Summer Color Combinations (AI Generated)
गर्मियों के मौसम में कपड़ों के हल्के शेड्स ज्यादा सुकून देते हैं। ये Fashion Color Trends न सिर्फ चिलचिलाती धूप में आपको कंफर्टेबल रखते हैं, बल्कि आपके लुक को भी काफी ग्रेसफुल बनाते हैं। इस समर सीजन अगर आप भी अपने डेली और कैजुअल वियर के लिए कलर कॉम्बिनेशंस को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां बताई गई Women Styling Tips आपके बहुत काम आएंगी। ये Trendy Outfits आपको परफेक्ट Summer Color Combinations के साथ देखने को मिलेंगे।

Summer Color Combinations: गर्मियों के लिए परेफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन

1. हॉट पिंक और ऑफ-व्हाइट

Summer Color Combinations
Summer Color Combinations

अगर आप गर्मियों में कुछ बोल्ड, ब्राइट और एनर्जेटिक ट्राई करना चाहती हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट है। एक ओवरसाइज्ड हॉट पिंक शर्ट को हाई वेस्टेड ऑफ-व्हाइट फ्लेयर्ड ट्राउजर्स के साथ पेयर करें। ये कॉम्बिनेशन आपको फॉर्मल और कैजुअल दोनों ही मौकों के लिए एक मॉडर्न और कॉन्फिडेंट वाइब देगा।

Advertisement

2. सनशाइन येलो और व्हाइट

Summer Color Combinations
Summer Color Combinations
गर्मियों की धूप में पीला रंग ताजगी और सुकून देता है। इस स्टाइल में एक सॉफ्ट पेस्टेल येलो बटन-डाउन पेपलम टॉप है। इसे ऑल-व्हाइट वाइड-लेग पैंट्स के साथ वियर किया गया है। यह कॉम्बिनेशन आपको फ्रेश, फेमिनिन और डेंटी लुक देगा। आउटडोर लंच, संडे ब्रंच या किसी डे आउट के लिए यह एक एफर्टलेस आउटफिट है।

3. बेबी पिंक, व्हाइट और लाइट ब्लू डेनिम

Summer Color Combinations
Summer Color Combinations

यह एक एवरग्रीन और सबसे कंफर्टेबल समर लुक है जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। व्हाइट टैंक टॉप के ऊपर लाइट बेबी पिंक कलर की लिनन शर्ट को ओपन फ्रंट स्टाइल में वियर करें। इसते नीचे हाई-वेस्टेड लाइट वाइड-लेग डेनिम जींस पेयर करें। यह थ्री कलर लेयरिंग आपको एक कैजुअल और अट्रैक्टिव लुक देगा। गर्मियों के सफर या शॉपिंग डे के लिए यह एक कूल स्ट्रीट-स्टाइल लुक है।

Advertisement

4. क्रीम और सॉलिड टैन ब्राउन

Summer Color Combinations
Summer Color Combinations

अगर आप  रॉयल, क्लासी और सोफिस्टिकेटेड लुक की तलाश में हैं, तो न्यूट्रल और अर्थी टोन्स आपको खूब पसंद आएंगे। पफ स्लीव्स क्रीम टॉप को टैन-ब्राउन कलर के हाई-वेस्टेड प्लीटेड ट्राउजर्स के साथ स्टाइल करें। ये दोनों न्यूट्रल शेड्स आपको बेहद रिच लुक देंगे। ये ऑफिस मीटिंग्स या सॉफ्ट इवेंट्स के लिए सबसे बेस्ट है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×