तपती गर्मी में भी फीका नहीं पड़ेगा आपका Confidence और स्टाइल; इन 5 Elegant ऑफिस वियर आउटफिट्स के साथ बिखेरें अपना जलवा
03:26 PM May 04, 2026 IST | Khushi Srivastava
Summer Office Outfit Ideas Women: गर्मियों के सीजन में खुद को कंफर्टेबल के साथ स्टाइलिश और प्रोफेशनल बनाए रखना थोड़ा चैलेंजिंग होता है। ऐसे में इन दिनों हर सुबह एक उलझन होती है, कि आज क्या पहना जाए। इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन Summer Office Outfit Ideas जो न केवल आपके लिए आरामदायक रहेंगे बल्कि आपको एक कॉन्फिडेंट और एलिगेंट लुक भी देंगे।
Summer Office Outfit Ideas Women: गर्मियों के लिए टॉप 5 ऑफिस वियर आउटफिट्स
1. इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिक्स पसंद करती हैं, तो यह प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ती और प्लाजो सेट आपके लिए बेस्ट है। ग्रीन कलर के बेस पर गोल्डन और ऑरेंज कलर के छोटे फ्लोरल मोटिफ्स इसे बहुत ही एलीगेंट बनाते हैं। इसका स्लीवलेस डिजाइन आपको गर्मी से राहत देगा। इसे आप न्यूड स्ट्रैपी हील्स और एक क्लासी घड़ी के साथ पेयर कर सकती है। यह Lightweight Office Wear के लिए परफेक्ट है।
2. व्हाइट मिडी ड्रेस

ऑफिस की फॉर्मल मीटिंग्स के लिए एक सॉलिड व्हाइट ड्रेस से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हाई-नेक और कैप-स्लीव वाली मिडी ड्रेस आपको बहुत ही प्रोफेशनल लुक देगी। कमर पर लगी पतली बेल्ट आपके फिगर को एक अच्छा स्ट्रक्चर देगी। इसे लेदर हैंडबैग और पॉइंटेड टो हील्स के साथ पहनें। अगर आप हॉट और क्लासी Formal Summer Outfits की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है।
3. रिलैक्स्ड शर्ट और ट्राउजर

अगर आपका ऑफिस कल्चर थोड़ा कैजुअल या क्रिएटिव है, तो वाइब्रेंट कलर्स ट्राई करें। मैजेंटा लिनन या कॉटन शर्ट और ऑफ-व्हाइट लूज पैंट्स ट्राई करें। Breathable Fabrics Summer के लिए सबसे ज्यादा आरामदायक होते हैं। शर्ट को हल्का सा टक-इन करें और व्हाइट स्नीकर्स के साथ एक रिलैक्स्ड लुक कैरी करें।
4. हाई नेक टॉप और वाइड-लेग पैंट

गर्मियों में हल्के रंग आंखों को सुकून देते हैं। स्काई ब्लू हाई-वेस्टेड ट्राउजर्स और व्हाइट की-होल नेकलाइन वाला टॉप आपको परफेक्ट ऑफिस लुक देगा। गर्मियों के लिए ये कॉम्बिनेशन बहुत ही फ्रेश और क्लासी लगता है। सनग्लासेस और एक न्यूड टोट बैग के साथ अपने लुक को कम्पलीट करें।
5. लेयरिंग विद लिनेन

गर्मियों में लेयरिंग काफी कैजुअल और क्लासी वाइब देती है। एक बेसिक व्हाइट क्रॉप टॉप के ऊपर लाइट पिंक ओवरसाइज्ड शर्ट पहनें और नीचे बेज कलर के लूज ट्राउजर पेयर करें। यह लुक ट्रेवलिंग के लिए भी बढ़िया है।
यह भी पढ़ें-चाहिए Bollywood Diva जैसा Saree लुक? इस सीजन ट्राई करें ये 4 सबसे Classy और किलर Blouse Back Designs
Advertisement
Advertisement

Join Channel