Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नहीं था GYM में वर्कआउट करना पसंद,तो इस महिला ने ऐसे घटाया अपना 30 किलो वजन

मोटापा अब आमतौर पर हर दूसरे इंसान की जिंदगी में एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। जिम में लोग घंटों पसीना बहाते हैं ताकि वह पतले हो जाए।

05:12 AM Jun 03, 2019 IST | Desk Team

मोटापा अब आमतौर पर हर दूसरे इंसान की जिंदगी में एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। जिम में लोग घंटों पसीना बहाते हैं ताकि वह पतले हो जाए।

मोटापा अब आमतौर पर हर दूसरे इंसान की जिंदगी में एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। जिम में लोग घंटों पसीना बहाते हैं ताकि वह पतले हो जाए। लेकिन कड़ी मेहनत करने और महीनों तक जिम करने के बाद भी रिजल्ट कुछ खास नहीं आ पता और कुछ किलो ही वजन घट पता है। 
Advertisement
लेकिन हाल ही में एक 17 साल की लड़की ने सभी को चौंका दिया है। वजह है कि उसने बिना किसी जिम जाए 9 महीने में करीब 30 किलो वजन घटा लिया है। इस लड़की का नाम सृष्टि है जो कभी 74 किलो की थी। अपने इसी मोटापे की वजह से सृष्टि अपनी उम्र से कहीं ज्यादा की दिखती थीं। 

इस डाइट को  फॉलो करके घटाया वजन

एक इंटरव्यू के दौरान सृष्टि ने बताया कि वह सुबह नाश्ते में कुछ हल्का-फुल्का खाती थीं जैसे उपमा और पोहा। दोपहर  के खाने में वह रोटी,दही और वो डिनर नहीं छोड़ती। वहीं सृष्टि ने मीठा खाना काफी हद तक कम कर दिया था। 
सृष्टि को जिम जाना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने वर्कआउट में दौडऩा,तेज-तेज चलना और रस्सी कूदना चालू कर दिया। जब सृष्टि का आत्मविश्वास गिरने लगता था तो उन्होंने फिटनेस एक्सपट्र्स और सेल्फ हेल्प वीडियोज देखकर खुद का मनोबल बढ़ाती। 

सृष्टि रात 8 बजे के बाद नहीं खाती थी कुछ भी   

सृष्टि रात को 8 बजे के बाद डिनर नहीं करती थी। वह कम कैलरीज वाला खाना खाती थी। जैसे स्प्राउट्स और सलाद जो वह अपनी डाइट में सबसे ज्यादा लेतीं थीं। इसके अलावा उन्होंने वो दिनभर में खूब सारा पानी पीती थी जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ। 
Advertisement
Next Article