For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अपनी 13 वर्षीय बच्ची से 2 साल तक रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार

09:53 AM Nov 06, 2023 IST | Yogita Tyagi
अपनी 13 वर्षीय बच्ची से 2 साल तक रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार

मुंबई से एक दिन दहला देने वाली खबर सामने आ रही है दरअसल, मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुंबई के ईस्ट उपनगर गोवंडी में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर POCSO के तहत कार्रवाई

मुंबई में शिवाजी नगर पुलिस ने कहा कि आरोपी जिसकी उम्र लगभग 38 वर्ष है पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 367, 506 और यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम (POCSO) के तहत आरोप लगाया गया है।

आरोपी 5 दिनों की हिरासत में

मुंबई पुलिस ने बताया, मामला दर्ज किया गया और आरोपी को अदालत में पेश किया गया और 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पिता ने पिछले दो साल में अपनी नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार किया है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने उसे रोते हुए देखा और इसके बारे में पूछताछ की, लेकिन पीड़िता फिर भी चुप रही क्योंकि आरोपी पिता ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत करके अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और उसे अलग-अलग जगहों पर ले गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद पीड़िता की मां ने पास के पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी और मामला दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×