For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मासूम बेटी का ब्लेड से गला रेतने का आरोपी पिता गिरफ्तार

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): सिडकुल थाना क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची की ब्लेड से गला रेतकर हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे घायल अवस्था में पुलिस ने पकड़ा है।

04:31 PM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

पुलिस ने आरोपी को देर रात घायल अवस्था में गिरफ्तार कर दिया। जिसे हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां पर उसका ऑपरेशन कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बच्ची की हत्या उसके ही पिता ने की है। आरोपी को रात करीब 12 बजे डालूवाला के पास से ही लोगों ने घायल अवस्था में देखकर पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हर हालत ज्यादा खराब होने पर उसे इलाज के लिए हर सेंटर रेफर किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 2 पुलिसकर्मी भी अस्पताल में तैनात किए गए हैं।
गौरतलब है कि बीती दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हजारा की ओर जाने वाले मार्ग में खाला टीला और हजारा के बीच गन्ने के खेत में एक मासूम बच्ची का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षक किया। मृत मासूम की उम्र करीब 2 साल प्रतीत हो रही हैं जिसका गला रेत का हत्या की गयी थी। घटना की जानकारी के सम्बंध में आलाधिकारियों को अवगत कराया गया था। सूचना पर एसएसपी डा. योगेन्द्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ बहादुर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने घटना स्थल का मुयाना करते हुए जानकारी जुटाई थी। पुलिस को घटना स्थल से अहम सुराग हाथ लगे थे, जिसमें एक मोबाइल के जरिए मृतक बच्ची के मां को फोन किया गया था, जिसने बताया था कि वह अपने पति के साथ नहीं रहती और बच्ची पति के साथ रहती थी। पुलिस को घटना स्थल से एक शर्ट, जूते, एक मोबाइल और ब्लेड बरामद हुआ था। हत्यारोपी ने ब्लेड से ही मासूम की गला रेत कर हत्या करने की थी। पुलिस बरामद किये गये मोबाइल का डेटा खंगालते हुए हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां को सूचना ‌दिए जाने के बाद भी वह हरिद्वार नहीं पहुंची है। हरिद्वार के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बैठा हुआ बच्ची का हत्यारा पिता। (छायाः पंजाब केसरी)
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×