For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

घोर कलयुग! बेटे की 18 साल की मंगेतर से ससुर ने किया निकाह, दिन-रात फोन पर करता था...

शकील की सोची-समझी योजना, बेटे की मंगेतर से की शादी

02:04 AM Jun 20, 2025 IST | Neha Singh

शकील की सोची-समझी योजना, बेटे की मंगेतर से की शादी

घोर कलयुग  बेटे की 18 साल की मंगेतर से ससुर ने किया निकाह  दिन रात फोन पर करता था

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय शकील ने अपने ही बेटे की 18 साल की मंगेतर से निकाह कर लिया। शकील ने पहले अपने बेटे की शादी तय की और बाद में अपनी होने वाली बहू से शादी कर ली। यह घटना शकील की सोची-समझी योजना का हिस्सा थी।

आज के समय में अवैध रिश्ते रखने का चलन ज्यादा ही बढ़ गया है। किसी को रिश्तों की कोई परवाह नहीं है। हर दिन कोई न कोई रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आता है। ऐसा ही चौंका देने मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया है। दोनों की उम्र में जमीन आसमान का अंतर है। मंगेतर की उम्र महज 18 वर्ष है। व्यक्ति की पहचान शकील नाम से हुई है। शकील ने पहले अपने नाबालिग बेटे की शादी तय कर दी और इसके बाद खुद ही अपनी होने वाली बहु से शादी कर ली। दरअसल, यह सब शकील की सोची समझी प्लानिंग थी। शकील ने अपना अफेयर छुपाने के लिए अपनी प्रमिका का रिश्ता अपने बेटे से करा दिया।

जबरन कराया रिश्ता

शकील की पत्नी के मुताबिक वह अपने बेटे की शादी नहीं कराना चाहती थी लेकिन शकील नहीं माना। अपनी बात मनवाने के लिए शकील ने अपने बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट की। उन पर दबाव बनाकर लड़की से शादी तय कर दी। यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, अपने नाबालिग बेटे की जबरदस्ती शादी तय कराने के बाद शकील अपनी होने वाली बहू से दिन-रात मोबाइल पर बात करने लगा। शकील के परिवार वालों ने इसका विरोध किया। लेकिन शकील ने किसी की नहीं सुनी और घरवालों से फिर मारपीट शुरू कर दी।

दादा-दादी को थी सारी जानकारी

पिता के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद बेटे ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में शकील घर में रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया और अपनी होने वाली बहू को अपनी दुल्हन बना लिया। शकील के बेटे के मुताबिक उसके दादा-दादी को सब पता था। उन्होंने इस पूरी घटना में उसके पिता का साथ दिया और शादी में उनकी काफी मदद की। बहू की जगह दूसरी पत्नी बना ली।

पंचायत ने गांव से निकाला

जब वह लड़की को लेकर गांव लौटा तो उसने चौंकाने वाला ऐलान किया। उसने पूरे परिवार और गांव वालों के सामने कहा कि यह लड़की अब उसकी पत्नी है। यह सुनकर बेटा हैरान रह गया और वह आगबबूला हो गया। घर में जमकर झगड़ा हुआ, नौबत मारपीट तक आ गई। पंचायत ने उसे गांव से निकाल दिया। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पंचायत बुलाई गई, जिसमें अधेड़ की इस हरकत को शर्मनाक बताया गया।

Viral Video: मेट्रो के वुमेन्स कोच में सांप की एंट्री, लड़कियों में मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×