W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ISIS आतंकी से शादी कर भागने वाली फातिमा की मां ने लगाई गुहार - जेल में बंद बेटी और नातिन को लाएं स्वदेश

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने कथित आईएसआई लड़ाके पति को खोने के बाद से वहां की एक जेल में बंद निमिशा उर्फ फातिमा इसा की मां ने केरल उच्च न्यायालय से अपनी बेटी और नातिन की स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।

04:48 PM Jul 03, 2021 IST | Ujjwal Jain

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने कथित आईएसआई लड़ाके पति को खोने के बाद से वहां की एक जेल में बंद निमिशा उर्फ फातिमा इसा की मां ने केरल उच्च न्यायालय से अपनी बेटी और नातिन की स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।

isis आतंकी से शादी कर भागने वाली फातिमा की मां ने लगाई गुहार   जेल में बंद बेटी और नातिन को लाएं स्वदेश
Advertisement
अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने कथित आईएसआई लड़ाके पति को खोने के बाद से वहां की एक जेल में बंद निमिशा उर्फ फातिमा इसा की मां ने केरल उच्च न्यायालय से अपनी बेटी और नातिन की स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।
Advertisement
निमिशा पहले हिंदू थी और बाद में उसने इस्लाम अपना लिया था। उसने अपना नाम फातिमा रख लिया और केरल से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कथित सदस्य से शादी कर ली। दोनों जून 2016 में 19 अन्य लोगों के साथ केरल से लापता हो गये और बाद में अफगानिस्तान में आईएसआईएस के प्रभुत्व वाले एक इलाके में पहुंच गये। फातिमा ने उसी साल एक बच्ची को जन्म दिया।
Advertisement
फातिमा की मां बिंदू के. ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी बेटी और नातिन की वापसी से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने दलील दी कि फातिमा देश लौटकर कानून की प्रक्रिया का सामना कर सकती है और उसकी कम उम्र बेटी को समाज के अंदर रहकर पाला पोसा जा सकता है।
Advertisement
बिंदू ने कहा कि भारत की अफगानिस्तान के साथ 2019 से एक प्रत्यर्पण संधि है और फातिमा के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी होने तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के लिए उसके वांछित होने की वजह से उसे यहां कानून प्रक्रिया का सामना करने के लिए वापस लाया जा सकता है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×