W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में बैखोफ बदमाश, युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप

बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक युवक का पीछा कर उसे गोली मार दी…

07:01 AM Mar 07, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक युवक का पीछा कर उसे गोली मार दी…

बिहार में बैखोफ बदमाश  युवक की गोली मारकर हत्या  पड़ोसी पर आरोप

बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक युवक का पीछा कर उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना केंद्रीय विद्यालय के पीछे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जितवारपुर बुलेचक गांव निवासी आयुष कुमार (पुत्र अशोक राय) के रूप में हुई है। आयुष इंटर का छात्र था और घर का सामान लाने निकला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब आयुष बाइक से गुजर रहा था, तभी एक युवक ने उसका पीछा कर गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अशोक राय ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल के पड़ोसी साजन कुमार ने उनके बेटे की हत्या करवाई है। उनके मुताबिक, साजन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उनके बेटे को गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता पेंटर का काम करते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×