For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान सरकार के कुशासन के कारण बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया : कैलाश चौधरी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर उसके कुशासन से लगातार अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण प्रदेश में अपराध इस कदर पैर पसार चुका है कि अब जयपुर में बेखौफ बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया।

07:46 PM Aug 17, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर उसके कुशासन से लगातार अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण प्रदेश में अपराध इस कदर पैर पसार चुका है कि अब जयपुर में बेखौफ बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया।

राजस्थान सरकार के कुशासन के कारण बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया   कैलाश चौधरी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर उसके कुशासन से लगातार अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण प्रदेश में अपराध इस कदर पैर पसार चुका है कि अब जयपुर में बेखौफ बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया।
Advertisement
श्री चौधरी ने आज अपने बयान में यह आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में जंगलराज पूरी तरह से कायम है।
राज्य सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था
राजस्थान की कांग्रेस सरकार और उसके नेता प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, अत्याचार की वास्तविकता और मानवीय संवेदनाओं से कोसों दूर है। इसके विपरीत कांग्रेस नेताओं का आचरण एवं अहंकार आमजन की पीड़ को कम करने के बजाय उसे बढ़ने वाला है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पिछले लगभग साढ़ तीन साल से देशभर में शांति और सौहार्द के कारण अपनी अलग पहचान रखने वाले राजस्थान को कांग्रेस के कुशासन की नजर लग गई है। राज्य सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था एवं तुष्टिकरण की नीति के कारण प्रदेश में आए दिन अपराधों की संख्या में वृद्धि हो रही है। दलितों, आदिवासियों एवं महिलाओं के उत्पीड़न में बढ़तरी के बावजूद राज्य सरकार और प्रदेश के मंत्री केवल भ्रष्टाचार को बढ़वा देते हुए अपनी जेबें भरने में व्यस्त है।
 गहलोत सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी जनता 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की कांग्रेस सरकार के पास ना नीति है ना ही नियत। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी ओर से तो आमजन के कल्याण एवं विकास को लेकर लापरवाह है ही, साथ ही केंद्रसरकार की लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी कोताही बरत रही है।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को कड़ सबक सिखाएगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×