Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चीनी ऐप टिकटॉक पर ट्रंप के प्रतिबंध को संघीय न्यायाधीश ने स्थगित किया

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें करीब आधी रात से अमेरिकी स्मार्टफोन ऐप स्टोरों से लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

12:51 PM Sep 28, 2020 IST | Desk Team

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें करीब आधी रात से अमेरिकी स्मार्टफोन ऐप स्टोरों से लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें करीब आधी रात से अमेरिकी स्मार्टफोन ऐप स्टोरों से लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया गया था। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लगभग एक सप्ताह बाद नवंबर में टिकटॉक पर अधिक व्यापक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है।
Advertisement
कोलंबिया जिले में अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश कार्ल निकोलस बाद के प्रतिबंध को स्थगित करने पर सहमत नहीं हुए। यह आदेश रविवार सुबह एक आपातकालीन सुनवाई के दौरान आया, जिसमें टिकटॉक के वकीलों ने तर्क दिया कि ऐप स्टोरों से प्रतिबंध के चलते संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा और इससे कारोबार को अपूरणीय क्षति होगी। 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित कर दिया था। ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। 
Advertisement
Next Article