झारखंड में बाइक से गिरी महिला मतदाता की मौत
जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गढ़वा जिला पलामू लोकसभा सीट के अंदर आता है। पलामू के अलावा लोहरदगा और चतरा में सोमवार को मतदान जारी है।
04:05 PM Apr 29, 2019 IST | Desk Team
झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान गढ़वा जिले में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए जा रही एक महिला की बाइक से गिर जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मूर्ति देवी के पति का बाइक से नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद यह घटना हुई। घायल होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गढ़वा जिला पलामू लोकसभा सीट के अंदर आता है। पलामू के अलावा लोहरदगा और चतरा में सोमवार को मतदान जारी है।
Advertisement
Advertisement