टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फेंगशुई हाथी मुख्यद्वार पर रखने से जीवन में आती है समृद्धि, सौभाग्य एवं सफलता

भले ही शेर को जंगल का राजा माना जाता है लेकिन वन्य जीवों केे जब भी बात होती है तो गजराज यानी हाथी का जिक्र जरूर होता है। पुरातन काल से हाथी का महत्व चला आ रहा है।

09:44 AM Feb 03, 2020 IST | Desk Team

भले ही शेर को जंगल का राजा माना जाता है लेकिन वन्य जीवों केे जब भी बात होती है तो गजराज यानी हाथी का जिक्र जरूर होता है। पुरातन काल से हाथी का महत्व चला आ रहा है।

भले ही शेर को जंगल का राजा माना जाता है लेकिन वन्य जीवों केे जब भी बात होती है तो गजराज यानी हाथी का जिक्र जरूर होता है। पुरातन काल से हाथी का महत्व चला आ रहा है। हिंदू धर्म के अलावा हाथी को पवित्र जीव बौद्ध धर्म में भी बताया गया है। आज के समय की बात की जाए तो यहां तक ही हाथी का महत्व नहीं है बल्कि स्वप्नशास्‍त्र में भी हाथी को खास जगह दी गई है। 
स्वप्नशास्‍त्र में कहा गया है कि सपने में अगर आप हाथी की सवारी करता दिखता है तो इसका मतलब होता है कि आपको जल्द ही उच्च पद-प्रतिष्ठा मिलने वाली है। हाथी का अत्यधिक महत्व फेंगशुई में भी है। फेंगशुई के अनुसार हाथी की मूर्ति घर के अंदर रखना शुभ होता है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके जीवन में किस तरह से हाथी खुशहाली ला सकता है। 
इतने फायदे होते हैं अलग-अलग जगह रखने से 

फेंगशुई में बताया गया है कि इच्छाशक्ति, दीर्घायु, संतान प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता और प्रतिष्ठा से भी इसका संबंध होता है। बता दें कि सामर्थ्य, सफलता और सौभाग्यदायी भी इसे बताया गया है। घर में हाथी की मूर्ति रखना इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके इतने सारे शुभ फल हैं। घर के अलग-अलग हिस्सों में हाथी की मूर्ति रखने के बहुत ही खास लाभ हैं। 
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है

ज्योतिषशास्‍त्र के मुताबिक अपनी दिशा के मुताबिक घर का हर हिस्सा अलग तरह से प्रभाव देता है। उसी तरह से फेंगशुई हाथी को घर के जिस हिस्से में रखा जाता है उस हिस्से में सकारात्मक ऊर्जा यह प्रदान करता है। 
काम करता है सुरक्षा कवच का 

सुरक्षा की दृष्टि से भी फेंगशुई हाथी का खास महत्व है। घर के मुख्य दरवाजे पर हाथी की मूर्ति रखने से सुरक्षा कवच का काम पूरे परिवार के लिए करता है। 
दीर्घायु का प्रतीक है

फेंगशुई विज्ञान के मुताबिक, घर के मुख्य दरवाजे पर ऊपर की तरफ सूंड किए हुए हाथियों को रखने से सुख-समृद्िध, सौभाग्य एवं सफलता परिवार में बनी रहती है। जबकि मुख्य दरवाजे पर जिन हाथियों की सूंड नीचे की तरफ होती है उन्हें रखने से दीर्घायु का प्रतीक होता है। 
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है

फेंगशुई के मुताबिक, अगर आपके दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़े,तनवा हमेेशा रहता है तो आप फेंगशुई हाथी का जोड़ा अपने बेडरूम में रख लें। ऐसा कहा जाता है कि बेडरूम में हाथी का जोड़ा रखने से दंपती के बीच प्रेम बढ़ता है। 
निसंतान दंपत्ति के लिए है लाभदायी

हाथी का स्टैचू निसंतान दंपती को अपने बेडरूम में रखना चाहिए। 7 नंबर का संबंध फेंगशुई में संतान का प्रतीक है। इसलिए कहते हैं कि जिन दंपत्ति के संतान नहीं है इसे रखने से उनके जीवन में संतान का सुख प्राप्त होगा। 
बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ाता है

बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ाने में फेंगशुई हाथी लाभकारी होता है। बच्चों के बेड पर या उनकी स्टडी टेबल पर इसे रखने से कैरियर में लाभ मिलते हैं। इसके अलावा अगर आप हाथी के ऊपर मेंढक या बंदर के स्टैच्यू को रखते हैं तो यह भी लाभकारी होता है। 
मधुर होंगे संतान संग संबंध

मां और बच्चों के बीच मधुर संबंध माता हथिनी और उसके शिशु की मूर्ति को घर में रखने से होते हैं। संतान सुख की प्राप्ति के लिए हथिनी और उसके शिशु की मूर्ति शयन कक्ष में रखें। कहा जाता है कि जिस घर के बच्चे अपने माता-पिता की बात नहीं सुनते हैं, जिद्दी होते हैं उस घर में फेंगशुई हाथी रखने से संबंध अच्छे होते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article