For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Fennel Seeds Drink : गर्मियों में डिहाइड्रेशन से रहना है दूर तो पिएं सौंफ का शरबत

11:14 AM May 23, 2024 IST | Saumya Singh
fennel seeds drink   गर्मियों में डिहाइड्रेशन से रहना है दूर तो पिएं सौंफ का शरबत
Fennel Seeds Drink

Fennel Seeds Drink : गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं तो कुछ खास तरह की सावधानियां बरतें जिसमें से एक है शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्मियों में सबसे जरुरी होता है शरीर को ठंडा रखना लेकिन एसी में बैठना और ठंडा पानी पीना ही इसके लिए काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए कुछ खास ड्रिंक्स जैसे- सौंफ के शरबत को अपने डाइट में शामिल करें।

Highlight:

  • पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में मददगार
  • गर्मियों के लिए रामबाण है सौंफ का शरबत
  • सौंफ का शरबत गर्मियों के लिए है हेल्दी ड्रिंक  

गर्मियों में ऐसे रखें अपना ख्याल

Fennel Seeds Drink
Fennel Seeds Drink

गर्मियों के मौसम में कुछ खास सावधानियां बरतने की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक की समस्याएं बहुत ही आम होती हैं, लेकिन इनका शरीर पर गंभीर और लंबा असर रहता है। इसके लिए बाहर निकलने से पहले शरीर को अच्छे से कवर करना, सनस्क्रीन लगाना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और शरीर को ठंडा रखना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर आप शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडा पानी पीते हैं, तो ये बिल्कुल भी सही नहीं होता क्योंकि गर्म-सर्द की वजह से बुखार, सर्दी-जुकाम की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसकी जगह शिकंजी, शरबत, सत्तू, गन्ने का जूस फायदेमंद हो सकता है जो शरीर को डबल फायदा पहुंचाने में मदद करता है।

सौंफ का शरबत कैसे बनाएं?

आज हम आपको एक ऐसे शरबत के बारे में बताने वाले हैं जो गर्मियों को दूर कर ठंडक देने में सहायक है और इससे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। ये है सौंफ का शरबत। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।

सामग्री- 1/2 कप सौंफ, 1 चम्मच नींबू,  4 से 5 पुदीना की पत्तियां, स्वादानुसार चीनी, स्वादानुसार काला नमक

सौंफ के शरबत की विधि-

  • सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को धो लें। फिर इसे पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें।
  • दो तीन घंटे बाद इसे मिक्सी में पीस लें। बाकी चीज़ों को भी साथ ही पीस लें। बारीक पाउडर बना लें।
  • अब एक ग्लास में पानी निकालें, इसमें इस पेस्ट को मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस डालें।
  • फिर इसे साफ ग्लास में छान लें।
  • गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

सौंफ के शरबत के फायदे

Fennel Seeds Drink
Fennel Seeds Drink
  • सौंफ में कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
  • सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से इसे पीने से शरीर ठंडा रहता है।
  • इसे पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement

 

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×