W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date: इस दिन धरती पर आए थे सूर्य देव, अधिक मास में पूजा करने से चमकेगा भाग्य; नोट कर लें सही तिथि और नियम

03:42 PM Jun 01, 2026 IST | Khushi Srivastava
adhik maas bhanu saptami 2026 date  इस दिन धरती पर आए थे सूर्य देव  अधिक मास में पूजा करने से चमकेगा भाग्य  नोट कर लें सही तिथि और नियम
Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date (AI Generated)
Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का त्योहार भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए खास माना गया है। जब भी रविवार के दिन सप्तमी तिथि आती है, तो उसे भानु सप्तमी कहते हैं। यह दिन बहुत शुभ होता है क्योंकि रविवार और भानु सप्तमी, दोनों ही भगवान सूर्य को समर्पित हैं। अधिक मास में आने वाली भानु सप्तमी और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यह तीन साल में सिर्फ एक बार आती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य देव की पूजा करने से इंसान को अच्छा भाग्य और ज्ञान मिलता है। माना जाता है कि इसी दिन सूर्य देव धरती पर प्रकट हुए थे।

Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date: अधिकमास भानु सप्तमी कब है?

Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date
Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date (AI Generated)
पंचांग के अनुसार, अधिकमास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार, 7 जून को सुबह तड़के 2:40 बजे शुरू हो जाएगी। यह तिथि अगले दिन यानी 8 जून, सोमवार को सुबह तड़के 3:24 बजे खत्म होगी। उदयातिथि के अनुसार, भानु सप्तमी का पर्व 7 जून, रविवार को ही मनाया जाएगा।

Bhanu Saptami 2026: सूर्य देव का धरती पर आगमन

पुरानी कथाओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन ही भगवान सूर्य अपने रथ पर बैठकर पहली बार धरती पर आए थे। उनके इसी जन्मदिन को हम भानु सप्तमी के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में तरक्की मिलती है और आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है।

Advertisement

Bhanu Saptami Niyam: भानु सप्तमी के जरूरी नियम

Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date
Adhik Maas Bhanu Saptami 2026 Date (Source: Social Media)
  • भानु सप्तमी के दिन सूरज निकलने से पहले उठना चाहिए।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • इस दिन देर तक सोए रहना ठीक नहीं माना जाता।
  • इस दिन गलती से भी मांस, शराब, लहसुन और प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें। माना जाता है कि इन चीजों को खाने से सूर्य देव नाराज हो जाते हैं।
  • इस दिन अपने गुरु या घर के किसी भी बड़े-बुजुर्ग का अपमान बिल्कुल न करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो जाता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×