W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ashadha Purnima 2026 Date: 29 या 30 जुलाई, कब मनाई जाएगी गुरु पुर्णिमा? नोट कर लें सही डेट, स्नान-दान का समय और दान लिस्ट

04:06 PM Jul 09, 2026 IST | Khushi Srivastava
ashadha purnima 2026 date  29 या 30 जुलाई  कब मनाई जाएगी गुरु पुर्णिमा  नोट कर लें सही डेट  स्नान दान का समय और दान लिस्ट
Ashadha Purnima 2026 Date (AI Generated)
हिंदू धर्म में पूर्णिमा के दिन का बहुत खास महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों, जैसे गंगा जी में स्नान और दान-पुण्य करने से घर में बरकत आती है। हर महीने की पूर्णिमा खास होती है, लेकिन आषाढ़ के महीने में आने वाली पूर्णिमा को ज्यादा खास माना जाता है। इसे आषाढ़ी पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं। यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्मदिन भी होता है, जिसे व्यास पूजा या व्यास पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, दान करते हैं और अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। आइए, जानें इस साल आषाढ़ पूर्णिमा कब है और इस दिन स्नान-दान का सही समय क्या है। साथ में जानेंगे, कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

आषाढ़ पूर्णिमा 2026 कब है? (Ashadha Purnima 2026 Date)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई की शाम 6:18 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई की रात 8:05 बजे खत्म होगी। उदयतिथि के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7:20 बजे चंद्रोदय होगा। इसके अगले दिन यानी 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा।

Advertisement

आषाढ़ पूर्णिमा पर स्नान- दान का शुभ समय (Ashadha Purnima 2026 Snan Daan Shubh Muhurat)

Purnima Snan Daan
Purnima Snan Daan (AI Generated)

गुरु पुर्णिमा (Guru Purnima 2026) पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक का समय स्नान और दान के लिए सबसे अच्छा है। सुबह का सबसे शुभ समय 04:46 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा, जिसमें स्नान करना बहुत शुभ रहेगा। इसके अलावा, दोपहर को 02:55 बजे से 03:47 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। आप इन दोनों मुहूर्तों में स्नान और दान कर सकते हैं।

Advertisement

इन चीजों का करें दान? (Ashadha Purnima Per Kya Daan Karen)

पूर्णिमा पर गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पुण्य मिलता है। इस दिन आप गेहूं और चावल जैसे अनाज, गुड़, कपड़े, छाता और पैसों का दान कर सकते हैं। इससे गरीबों की मदद होगी और आपको पुण्य मिलेगा।

Advertisement

गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व (Guru Purnima Significance)

Guru Purnima
Guru Purnima (AI Generated)

आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी बड़ा माना गया है। इस दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। इस दिन अपने गुरु को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना और उन्हें अपनी श्रद्धा के अनुसार गुरु दक्षिणा देना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गुरु का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें-Yogini Ekadashi ke Upay: आषाढ़ मास की योगिनी एकादशी पर बन रहा शुभ संयोग, धन लाभ और खुशहाली के लिए करें ये 4 चमत्कारी उपाय
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×