Sawan के महीने में कीर्तन के दौरान गाएं भगवान शिव के ये 5 सुपरहिट भजन, भक्ति से गूंज उठेगा पूरा माहौल
Best Shiv Bhajan Lyrics For Sawan 2026: भगवान शिव को समर्पित सावन के इस पावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में पूरे महीने श्रद्धालु शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित करते हैं, बेलपत्र चढ़ाते हैं और सोमवार का व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव भक्ति से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और महादेव की कृपा बनी रहती है।
सावन शुरू होते ही मंदिरों, शिवालयों और घरों में भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की धुन पर भक्त मिलकर भगवान शिव के भजन गाते हैं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। सावन सोमवार, रुद्राभिषेक, महिलाओं के कीर्तन और कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भजन विशेष रूप से गाए जाते हैं।
कीर्तन के लिए टॉप 5 बेस्ट शिव भजन
अगर आप सावन में होने वाले कीर्तन या पूजा के लिए सरल भजन ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 टॉप भजन आपके लिए बेस्ट बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनमें कठिन शब्द नहीं हैं और इनकी धुन भी ऐसी है जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से गा सकता है।
1-मेरे भोलेनाथ, मेरे शंभूनाथ
शिव नाम से है,
जगत में उजाला ।
हरी भक्तो के है,
मन में शिवाला ॥
तीनो लोक में तू ही तू ।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ॥
जग का स्वामी है तू,
अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की,
अनमिट कहानी है तू ।
तेरी शक्ति अपार,
तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही,
मेरा जीवन आधार ।
धुल तेरे चरणों की ले कर,
जीवन को साकार किया ॥
॥ हे शम्भू बाबा...॥
मन में है कामना,
कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू,
तेरी आराधना।
सुख की पहचान दे,
तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ,
ऐसा वरदान दे ।
तुने दिया बल निर्बल को,
अज्ञानी को ज्ञान दिया ॥
॥ हे शम्भू बाबा...॥
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ॥
2- शिव कैलाशों के वासी
शिव कैलाशो के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ॥
तेरे कैलाशों का अंत ना पाया,
तेरे कैलाशों का अंत ना पाया,
अंत बेअंत तेरी माया,
ओ भोले बाबा,
अंत बेअंत तेरी माया,
शिव कैलाशों के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ॥
बेल की पत्तियां भांग धतुरा,
बेल की पत्तियां भांग धतुरा,
शिव जी के मन को लुभायें,
ओ भोले बाबा,
शिव जी के मन को लुभायें
शिव कैलाशों के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ॥
एक था डेरा तेरा,
चम्बे रे चौगाना,
दुज्जा लायी दित्ता भरमौरा,
ओ भोले बाबा,
दुज्जा लायी दित्ता भरमौरा,
शिव कैलाशों के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ॥
शिव कैलाशो के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ॥
3-भोले ओ भोले, तू रूठा तो कौन हंसेगा
भोले ओ भोले
तू रूठा दिल टूटा
मेरे यार को मना दे
वो प्यार फिर जगा दे
मेरे यार को मना दे
वो प्यार फिर जगा दे
भोले ओ भोले
वो बिछडा तो कसम से
फिर मैं न जी सकूंगा
मेरे भोले तेरे जैसे
मैं ज़हर न पी सकूंगा
ज़िस्म हूँ मैं वो जान है मेरी
उसको नहीं पहचान है मेरी
प्यार मेरा तू जाने
मेरे यार को मना दे
वो प्यार फिर जगा दे
भोले ओ भोले
क्या होगा फिर तेरा
गौरी जो रूठ जाए
शंकर तेरे माथे
का चंदा जो टूट जाए
डम डम डम डमरू न बाजे
बम बम बम फिर तू न नाचे
डम डम डम डमरू न बाजे
बम बम बम फिर तू न नाचे
यार अगर न माने
मेरे यार को मना दे
वो प्यार फिर जगा दे
मेरे यार को मना दे
वो प्यार फिर जगा दे
भोले ओ भोले.
4- भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं
4- भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं
भोलेनाथ से निराला
गौरी नाथ से निराला
कोई और नहीं
कोई और नहीं कोई और नहीं
भोलेनाथ से निराला….
उनका डमरू डम डम बोले
अगम निगम के भेद खोले
ऐसा डमरू बजाने वाला
कोई और नहींगीत के बोल और टैब
भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं….
काया जब-जब करवट बदले
पाप चमकते अगले पिछले
अब मुझको बचाने वाला
कोई और नहीं
भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं….
तुमने जग का कष्ट मिटाया
मुझको स्वामी क्यों बिसराया
ऐसा भक्तों का रखवाला
कोई और नहीं
भोलेनाथ से निराला कोई और नहीं..
5-जय शिव शंकर, भोले बम-बम भोले
जय शिव शंकर जय जय भोला
जय शिव शंकर जय जय भोला
जय शिव शंकर जय जय भोला
जय शिव शंकर
जय जय भोला जय शिव शंकर जय जय भोला लाज
बच्चा
ले मेरी भी
जय शिव शंकर जय जय भोला लाज
बच्चा ले मेरी भी
दिल की नैया डब ना जाए
दिल की नैया डब ना जाए
आज परीक्षा आन पड़ी है
पार करा दो आग का गोला
बम बम बम बम बम बम बम भोला
बम भोला
रो रो के बोला मेरा दिल भोला
रो रो के बोला मेरा दिल भोला
बम बम बम बम बम बम भोला बम
बम बम बम बम बम भोला
आज मेरी अंखियों की आशा है तेरे हवाले
मेरी श्रद्धा सच्ची है तो मेरा प्यार बच्चा ले
ओ भोले मेरा प्यार बच्चा ले
प्यार का गहरा ना बुझने पाये
प्यार का गहरा ना बुझने पाये
प्राणों की आहुति दे दूंगी जो तूने प्यार से तौला
बम
बम बम बम बम बम भोला
रो रो के बोला मेरा दिल भोला
रो रो के बोला मेरा दिल भोला
बम बम बम बम बम बम भोला
बम बम बम बम बम भोला
महादेव मैंने बचपन से कहा है तेरी भक्ति
आज मुझे वरदान में भोले दे दे प्यार की शक्ति
ओ भोले दे दे प्यार की शक्ति
प्रेम की हर ना होने पाये
प्रेम की हर ना होने पाये
वर्ना आग से माई गुजरूंगी
पहन के तेरे नाम का चोला
बम बम बम बम बम बम बम
भोला बम
रो के बोला मेरा दिल भोला
रो रो के बोला मेरा दिल भोला
बम बम बम बम बम बम भोला
बम बम बम बम बम
बम बम भोला बम बम
बम बम बम बम भोला
जय शिव शंकर जय जय भोला
जय शिव शंकर जय जय भोला
जय शिव शंकर जय जय भोला
जय शिव शंकर जय जय भोला

Join Channel