W3Schools
Advertisement

दिवाली पर रोशन करें अपनों का दिन, शेयर करें ये 30+ प्यार भरी Wishes और Status

यह आर्टिकल दिवाली 2026 के बारे में है, जो कार्तिक महीने की अमावस्या की रात को मनाया जाने वाला त्योहार है। साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में लोग दीये जलाकर उनका स्वागत करते हैं। दिवाली पर परिवार के साथ मिलकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और हनुमान जी की पूजा की जाती है। आर्टिकल में अपनों को भेजने के लिए दिवाली 2026 की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया स्टेटस के लिए संदेश और शॉर्ट विशेज दी गई हैं।
07:00 AM Nov 08, 2026 IST | Khushi Srivastava
यह आर्टिकल दिवाली 2026 के बारे में है, जो कार्तिक महीने की अमावस्या की रात को मनाया जाने वाला त्योहार है। साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में लोग दीये जलाकर उनका स्वागत करते हैं। दिवाली पर परिवार के साथ मिलकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और हनुमान जी की पूजा की जाती है। आर्टिकल में अपनों को भेजने के लिए दिवाली 2026 की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया स्टेटस के लिए संदेश और शॉर्ट विशेज दी गई हैं।
दिवाली पर रोशन करें अपनों का दिन  शेयर करें ये 30  प्यार भरी wishes और status
Diwali 2026 Wishes in Hindi (AI Generated)
कार्तिक महीने की अमावस्या की रात को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026 को बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी। कहते हैं कि इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। उनकी खुशी में अयोध्या के लोगों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली के दिन सब अपने परिवार के साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। अगर इस साल आप अपनों से दूर हैं, तो दिवाली पर उन्हें ये खास विशेज भेजकर दिवाली की शुभकामनाएं दें।

दिवाली 2026 की शुभकामनाएं

Diwali 2026 Wishes in Hindi
Diwali 2026 Wishes in Hindi (AI Generated)

1. प्रकाश और खुशियों के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। शुभ दीपावली!
2. दीपों का यह पावन त्योहार आपके जीवन को प्रकाशमान करे और आपके घर में लक्ष्मी जी का वास हो।
3. आपके जीवन से दुखों का अंधकार दूर हो और हर दिशा में खुशियों की रोशनी फैले। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. इस दिवाली आपके घर धन, धान्य और खुशियों की वर्षा हो। शुभ दीपावली!
5. दीयों की जगमगाहट से आपका जीवन सदा रोशन रहे। आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं!
6. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा आप पर सदा बनी रहे। दिवाली की बहुत-बहुत बधाई!
7. सफलता के नए मार्ग खुलें और हर कदम पर आपको कामयाबी मिले। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. आपका घर-आंगन हमेशा खुशियों और हंसी से चहकता रहे। शुभ दीपावली!
9. इस दिवाली आपके सारे सपने सच हों और जीवन में नई उमंग का संचार हो। दीपावली की शुभकामनाएं!
10. सुख, संपत्ति और स्वास्थ्य का आशीर्वाद आपको मिले। दीपावली की हार्दिक बधाई!
11. इस पावन अवसर पर आपके घर में सुख-शांति और प्रेम का माहौल बना रहे। Happy Diwali!
12. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बना रहे। दिवाली की शुभकामनाएं!

Advertisement

सोशल मीडिया स्टेटस के लिए

Diwali 2026 Wishes in Hindi
Diwali 2026 Wishes in Hindi (AI Generated)

1. रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए, लेकर साथ सीता मैया को राम जी हैं आए! हर शहर और हर गांव लगे दिवाली, सबको हमारी तरफ से दिवाली की बधाई!
2. पलकें झुकाकर नंदन करना, दिल से सबका वंदन करना, खुशियों की इस पावन बेला में, अपनों को शत-शत नमन करना। Happy Diwali!
3. दीप जलते जगमगाते रहें, हम आपको और आप हमें याद आते रहें, जब तक जिंदगी है, यह दुआ है हमारी, आप यूं ही दिवाली मनाते रहें।
4. हर घर में हो उजाला, आए न कभी कोई काला साया, हर के दिल में हो प्यार ही प्यार, ऐसा हो यह दिवाली का त्योहार।
5. मुस्कुराते हंसते दीप जलाना, जीवन में नई खुशियों को लाना, मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को, दिवाली की अनगिनत शुभकामनाएं!
6. इस दिवाली खुशियों का ऐसा दीप जले, कि कभी बुझने न पाए, आपका हर दिन त्योहार बन जाए। शुभ दीपावली!
7. लक्ष्मी जी का वास हो, संकटों का नाश हो, हर दिल में उल्लास हो, ऐसी आपकी दिवाली खास हो!
8. जगमगाते दीयों की रोशनी से सजे आपका आशियाना, इस दिवाली यही है हमारा तराना। शुभ दीपावली!

Advertisement

दिवाली शॉर्ट विशेज

Diwali 2026 Wishes in Hindi
Diwali 2026 Wishes in Hindi (AI Generated)

1. दीप जलाएं, खुशियां मनाएं। शुभ दीपावली!
2. सदा जगमगाता रहे आपका संसार। मुबारक हो दिवाली का त्योहार!
3. मां लक्ष्मी की कृपा से हर दिन दिवाली जैसा हो।
4. रोशनी का यह पर्व आपके जीवन में नई उमंग लाए।
5. सफलता, सेहत और समृद्धि आपके कदम चूमे। Happy Diwali!
6. दीयों की लौ सा चमकता रहे आपका भविष्य।
7. हर दीया आपके घर में अनगिनत खुशियां लेकर आए।
8. मुस्कुराते रहें, जगमगाते रहें। दिवाली की हार्दिक बधाई!
9. धन, धान्य और खुशियों की हो बौछार। मुबारक हो दिवाली का त्योहार!
10. दिवाली की रोशनी से मिटे आपके जीवन का हर अंधेरा।
11. रिद्धि-सिद्धि का आपके घर में वास हो। Happy Diwali!
12. उम्मीदों के दीप जलते रहें, जीवन में मिठास बनी रहे।

Advertisement

Also Read: Diwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर, कब है दीपावली? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश पूजा की पूरी विधि
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×