Fifth Bada Mangal 2026 Upay: आज यानी 02 जून 2026 को ज्येष्ठ महीने का पांचवा और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का तीसरा ‘बड़ा मंगलवार’ है। अधिकमास में पड़ने की वजह से इस बड़े मंगलवार का फल आम दिनों से बहुत ज्यादा मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ उपायों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि आज हनुमान जी की कृपा कैसे पाएं? तो 02 June Bada Mangalwar को आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं। इन उपायों को करके बजरंगबली की कृपा से आपकी सारी परेशानियां खत्म होती हैं, संकट दूर होते हैं, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
Fifth Bada Mangal 2026 Upay: आज जरूर करें ये 6 अचूक उपाय
1. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ
Fifth Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)
इस बड़े मंगलवार के शुभ मौके पर हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें। अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आज हनुमान चालीसा या बजरंग बाण पढ़ना सबसे अच्छा रहेगा। इससे हर तरह का डर और संकट दूर होता है और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि इससे मन का डर और आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता आती है।
Advertisement
2. इन चीजों का दान करें
ज्योतिष के अनुसार, इस दिन लोगों को बूंदी का प्रसाद बांटना बहुत शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन अनाज, पानी, काले तिल, काले कपड़े और लोहे की चीजें दान करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से हनुमान जी के साथ-साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद मिलता है।
Advertisement
3. पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं
आज के दिन पीपल के 21 पत्ते लें, उन पर ‘श्रीराम’ लिखें और फिर उनकी माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी प्रकार के संकट, कर्ज और आर्थिक तंगी दूर होती है। इसे श्रद्धापूर्वक चढ़ाने से बिगड़े काम बनते हैं, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और कुंडली में शनि दोष से राहत मिलती है।
4. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं
Fifth Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)
आज शाम को हनुमान जी के मंदिर जाएं, उन्हें सिंदूर लगाएं और चमेली के तेल का दीया जलाएं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शादी-ब्याह में आने वाली सभी रुकावटें और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Advertisement
5. लाल चीजों का दान करें
अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो आज के दिन लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े या लाल रंग के फल दान करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है और आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।
6. सरसों के तेल का दीपक जलाएं
Fifth Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)
बड़ा मंगल के दिन शाम को हनुमान जी के आगे सरसों के तेल का दीया जलाएं। इस दीये में एक लौंग डालना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन के संकट दूर करते हैं।
Bada Mangal 2026 Significance: बड़े मंगल का धार्मिक महत्व
Bada Mangal 2026 (AI Generated)
पुरानी कथाओं के अनुसार, इसी महीने के मंगलवार को हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्री राम से हुई थी। इसके अलावा, ज्येष्ठ का महीना सबसे गर्म होता है। हनुमान जी को शक्ति और ठंडक प्रदान करने वाला देवता माना जाता है। इसलिए इस भीषण गर्मी में भक्त उनकी शरण में जाते हैं ताकि वे जीवन के कष्टों को दूर कर सकें। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट और रोगों का नाश होता है, तथा अटूट साहस और बल की प्राप्ति होती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।