Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai: घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए इस तरह करें गणपति स्थापना, देखें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कृष्ण जन्माष्टमी मानाने के बाद अब सभी लोग जोरों-सोरों से गणपति बाप्पा के आने की तैयारियों में लग गए हैं। यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान लोग अपने घर में गणपति बाप्पा को विराजमान करते हैं और उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दौरान सच्चे मन से गणेश भगवान की पूजा करता है, उसके जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना का शुभ मुहर्त और पूजा विधि जानते हैं।
Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai: 2026 में गणेश चतुर्थी कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 7:06 बजे से शुरू होगी। यह तिथि 15 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 7:44 बजे खत्म होगी। गणेश जी का जन्म चतुर्थी तिथि के दोपहर में हुआ था, ऐसे में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। वैसे यह गणेश चतुर्थी भाद्रपद की विनायक चतुर्थी भी है, जिसकी पूजा मध्याह्न के समय होती है।
Ganesh Chaturthi Murti Sthapna: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न काल का सबसे शुभ मुहूर्त 14 सिंतबर को सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्तगण भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ अपने घर में स्थापित कर सकते हैं।
Ganesh Chaturthi Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी पूजा विधि

- सबसे पहले जिस स्थान पर गणेश जी विराजमान करने है वहां की साफ सफाई अच्छे से कर लें।
- इसके बाद वहां पर लाल कपड़ा बिछाएं।
- इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करें और उन्हें आचमन और पूजा सामग्री अर्पित करें।
- इसके बाद भगवान गणेश को सबसे पहले सिंदूर से तिलक करें फिर दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद फूल और अक्षत अर्पित करें।
- इसके बाद भगवान गणेश के मंत्रों का जप करें।
- लास्ट में आरती और कथा सुने और फिर भगवान गणेश को भोग लगाएं।
- इस बात का ख्याल रखें की गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

Join Channel