W3Schools
Advertisement

आजादी के जश्न को बनाएं खास! अपने दोस्तों को भेजें ये 10 खूबसूरत Independence Day Wishes

Happy Independence Day 2026 Wishes: 2026 में भारत अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश की उपलब्धियों पर गर्व करने का मौका देता है। इस खास दिन तिरंगे के साथ देशभक्ति का जश्न मनाएं और दोस्तों-परिवार को प्यारे Independence Day Wishes, Quotes और Messages भेजें।
07:25 PM Aug 14, 2026 IST | Amit Kumar
Happy Independence Day 2026 Wishes: 2026 में भारत अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश की उपलब्धियों पर गर्व करने का मौका देता है। इस खास दिन तिरंगे के साथ देशभक्ति का जश्न मनाएं और दोस्तों-परिवार को प्यारे Independence Day Wishes, Quotes और Messages भेजें।
आजादी के जश्न को बनाएं खास  अपने दोस्तों को भेजें ये 10 खूबसूरत independence day wishes
Happy Independence Day 2026 Wishes (AI ganreted )

Happy Independence Day 2026 Wishes: 15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वह खास दिन है, जब देश ने लंबे संघर्ष के बाद अंग्रेजों की गुलामी से आजादी हासिल की। यह तारीख हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति की भावना से जुड़ी है। इस साल 2026 में भारत अपना 80वीं स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी का यह सफर आसान नहीं था। देश के अनगिनत वीरों ने स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमें उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके बलिदान को सम्मान देने का मौका देता है।

Advertisement

आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह है। घरों, स्कूलों और दफ्तरों में तिरंगा शान से लहरा रहा है। यह दिन देश की उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ-साथ आने वाले समय के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है। वहीं आज के डिजिटल दौर में लोग खास मौकों की खुशियां सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर  करते हैं। ऐसे में आप भी 15 अगस्त के मौके पर अपने करीबियों-दोस्तों  को देशभक्ति से भरे प्यारे संदेश, शुभकामनाएं और कोट्स भेजकर इस खास दिन को खास बना सकते हैं।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों को भेजें ये Best Wishes

Advertisement

1-तिरंगा लहराए आसमान में शान से,
भारत मुस्कुराए हर हिंदुस्तानी की जान से।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. देश की मिट्टी से है पहचान हमारी,
भारत माता है जान से भी प्यारी।

आजादी का पर्व मुबारक हो आपको,
खुशियों से भरी रहे जिंदगी हमारी।

3. शहीदों के बलिदान को दिल से सलाम,
भारत की मिट्टी को करते हैं प्रणाम।

हर दिल में रहे तिरंगे की शान,
जय हिंद, जय भारत महान!

4. हर दिल में देशभक्ति का रंग चढ़े,
हर घर में खुशियों के दीप जले।

तिरंगा यूं ही ऊंचा रहे सदा,
भारत का नाम दुनिया में बढ़े।

5. आसमान में तिरंगा प्यारा लगे,
भारत मां का हर नजारा न्यारा लगे।

आजादी का जश्न मनाएं मिलकर,
हर हिंदुस्तानी हमें अपना लगे।

6. वीरों ने देकर अपनी जान,
रखा भारत का ऊंचा मान।

उनकी कुर्बानी को करें सलाम,
जय हिंद, जय भारत महान!

7. देश की शान तिरंगा है,
भारत की जान तिरंगा है।

वीरों की कुर्बानी का सम्मान तिरंगा है,
हर भारतीय की पहचान तिरंगा है।

8. नफरत मिटे, प्यार बढ़े,
भारत हर कदम आगे बढ़े।

खुशहाल रहे मेरा हिंदुस्तान,
यही हो आजादी का अरमान।

9. माटी की खुशबू, तिरंगे की शान,
वीरों के बलिदान से बना हिंदुस्तान।

आजादी के पर्व पर दिल से सलाम,
भारत माता को शत-शत प्रणाम।

10. दिल में भारत, हाथ में तिरंगा रहे,
हर चेहरे पर खुशियों का रंग चढ़ा रहे।

देश यूं ही तरक्की करता रहे,
हर हिंदुस्तानी गर्व से कहे—जय हिंद!

यह भी पढ़ें: ₹3 से कम मे मिलेगी दिल्ली में पतंग! 15 अगस्त पर खरीदने से पहले देखें सबसे सस्ती मार्किट की लिस्ट

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×