W3Schools
Advertisement

Janmashtami Rangoli Designs: कान्हा के स्वागत के लिए बेस्ट हैं ये 4 सिंपल रंगोली डिज़ाएन्स, बिना झंझट ऐसे करें घर की सजावट

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर को सजाने और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए मेन गेट और पूजा घर के सामने रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ये आर्टिकल जन्माष्टमी के लिए कुछ आसान और खूबसूरत रंगोली डिज़ाइनों का सुझाव देता है जिन्हें कोई भी आसानी से बना सकता है।
11:34 AM Sep 04, 2026 IST | Khushi Srivastava
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर को सजाने और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए मेन गेट और पूजा घर के सामने रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ये आर्टिकल जन्माष्टमी के लिए कुछ आसान और खूबसूरत रंगोली डिज़ाइनों का सुझाव देता है जिन्हें कोई भी आसानी से बना सकता है।
janmashtami rangoli designs  कान्हा के स्वागत के लिए बेस्ट हैं ये 4 सिंपल रंगोली डिज़ाएन्स  बिना झंझट ऐसे करें घर की सजावट
Janmashtami Rangoli Designs (AI Generated)
Janmashtami Rangoli Designs: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर कोई अपने कान्हा के स्वागत के लिए तैयारी में जुट जाता है। लोग घर की साफ-सफाई करते हैं और पूजा घर को सजाते हैं। जन्माष्टमी पर घर के मेन गेट और पूजा घर के सामने रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत लगती है, बल्कि ऐसा माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार जन्माष्टमी पर कौन सी रंगोली डिजाइन बनाएं, तो यहां कुछ बहुत ही आसान और खूबसूरत आइडिया दिए गए हैं जिन्हें कोई भी आसानी से बना सकता है।

जन्माष्टमी के लिए रंगोली डिजाइंस

1. माखन-मटकी और बांसुरी वाली रंगोली

Janmashtami Rangoli Designs
Janmashtami Rangoli Designs (Source: Social Media)

जन्माष्टमी के लिए यह सबसे फेवरेट डिजाइन है। सबसे पहले जमीन पर चॉक से एक छोटी सी मटकी की शेप बना लें। मटकी के अंदर अपनी पसंद का कोई भी रंग जैसे लाल, पीला या नीला भरें। मटकी के मुंह पर सफेद रंगोली पाउडर या कॉटन की मदद से बाहर गिरता हुआ माखन दिखाएं।  मटकी के ठीक बगल में एक सीधी बांसुरी बना दें और उस पर छोटे-छोटे बिंदे रखकर उसे सजाएं।

Advertisement

2. मोरपंख वाली सिंपल रंगोली

Janmashtami Rangoli Designs
Janmashtami Rangoli Designs(Source: Social Media)

भगवान कृष्ण को मोरपंख बहुत प्रिय है, इसलिए मोरपंख वाली रंगोली जन्माष्टमी पर बहुत खास लगती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। जमीन पर नीले, हरे और पीले रंग से छोटे-बड़े गोले बनाएं। उंगली या इयरबड की मदद से रंगों को बाहर की तरफ फैलाएं। इसके बीच में एक छोटा सा डार्क ब्लू रंग का गोला बनाकर उसके ऊपर हल्का पीला रंग लगा दें। यह डिजाइन कम मेहनत में भी बहुत शानदार दिखता है।

Advertisement

3. बाल गोपाल के नन्हें कदम

Janmashtami Rangoli Designs
Janmashtami Rangoli Designs (AI Generated)

जन्माष्टमी पर घर के मुख्य द्वार से लेकर पूजा के स्थान तक कान्हा के छोटे-छोटे पैरों के निशान बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अपनी हथेली के निचले हिस्से को सफेद चावल के घोल या लाल रंगोली के पेस्ट में डुबोएं और ज़मीन पर छाप दें। उसके ऊपर उंगली की मदद से 5 छोटे-छोटे बिंदे बना दें जो पैरों की उंगलियों जैसे दिखेंगे। यह दिखने में बहुत प्यारे लगते हैं।

Advertisement

4. फूलों वाली नेचुरल रंगोली

Janmashtami Rangoli Designs
Janmashtami Rangoli Designs (Source: Social Media)
अगर आपके पास रंगों से डिजाइन बनाने का समय नहीं है, तो फूलों की रंगोली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बाजार से गेंदे और गुलाब के फूल ले आएं। फूलों की पंखुड़ियों को अलग कर लें। जमीन पर एक गोल डिजाइन बनाएं और उसके अंदर फूलों की पंखुड़ियां भर दें। इसके बीच में एक असली बांसुरी रख दें। इससे पूरे घर में फूलों की भीनी-भीनी खुशबू भी फैल जाती है।
Also Read:Krishna Janmashtami 2026 Wishes in Hindi: ‘नंद के आनंद भयो…’, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनों के साथ शेयर करें ये खास Messages, Quotes और Shayari
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×