W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi: बड़े मंगलवार पर स्पेशल! हनुमान जी के इन पावन भजनों से गूंजेगा आपका घर; नोट कर लें लिरिक्स

02:05 PM Jun 02, 2026 IST | Khushi Srivastava
mangalwar ke bhajan lyrics in hindi  बड़े मंगलवार पर स्पेशल  हनुमान जी के इन पावन भजनों से गूंजेगा आपका घर  नोट कर लें लिरिक्स
Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi (AI Generated)
Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है, इसलिए खास होता है। लेकिन बड़े मंगलवार का और भी अधिक महत्व होता है। आज यानी 02 जून 2026 को ज्येष्ठ महीने का पांचवा और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का तीसरा ‘बड़ा मंगलवार’ है। अधिकमास में पड़ने की वजह से इस बड़े मंगलवार का फल आम दिनों से बहुत ज्यादा मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की पूरे विधि विधान से पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आज के दिन हनुमान जी भजन कीर्तिन करने से घर का माहौल सकारात्मक बनता है और खुशहाली आती है। Fifth Bada Mangal 2026 के लिए यहां पर Hanumanji Bhajan in Hindi की लिरिक्स दी गई हैं, जिनका आप गायन कर सकते हैं।

Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi: हे दुख भंजन, मारुती नंदन

Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi
Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi (AI Generated)

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

Advertisement

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

Advertisement

अष्ट सिद्धि, नव निधि के दाता, दुखिओं के तुम भाग्यविधाता ।
सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उद्धार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ।

Advertisement

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी, तुम पर रीझे अवधबिहारी ।
भक्तिभाव से ध्याऊं तोहे, कर दुखों से पार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ।

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

जपूँ निरंतर नाम तिहरा, अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा ।
रामभक्त मोहे शरण मे लीजे, भाव सागर से तार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ।

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi: हनुमान तुम्हारा क्या कहना

Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi
Mangalwar ke Bhajan Lyrics in Hindi (AI Generated)
कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही,
हनुमान तुम्हारा क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना,
तेरी शक्ति का क्या कहना । ।
सीता की खोज करी तुमने,
तुम सात समन्दर पार गये,
लंका को, लंका को किया शमशान प्रभु,
बलवान तुम्हारा क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना,
तेरी शक्ति का क्या कहना । ।जब लक्ष्मण जी को शक्ति लगी,
तुम धोलागिर पर्वत लाये,
लक्ष्मण के, लक्ष्मण के बचाये
आ कर के तब प्राण तुम्हारा क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना,
तेरी शक्ति का क्या कहना । ।तुम भक्त शिरोमणि हो जग मे,
तुम वीर शिरोमणि हो जग मे,
तेरे रोम रोम मे, तेरे रोम रोम मे बसते हैं,
सिया राम तुम्हारा क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना,
तेरी शक्ति का क्या कहना । ।कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही,
हनुमान तुम्हारा क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना,
तेरी शक्ति का क्या कहना । ।
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×