W3Schools
Advertisement

Radha Krishna Bhajan Lyrics: 'सजा दो घर को गुलशन सा'... जन्माष्टमी पर अपने कीर्तन की लिस्ट में शामिल करें राधा-कृष्ण के ये 5 Famous भजन

ये आर्टिकल कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्योहार के बारे में है, जो हर साल देश और विदेश में बहुत ही श्रद्धा और खुशी के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने और लड्डू गोपाल की सही तरीके से पूजा करने से घर में सुख और शांति आती है। जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान के बाल रूप 'लड्डू गोपाल' का जन्म होता है और लोग रातभर भजन-कीर्तन करते हैं। अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में दिए गए 5 प्रसिद्ध राधा-कृष्ण भजन आपकी मदद करेंगे।
02:28 PM Sep 02, 2026 IST | Khushi Srivastava
ये आर्टिकल कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्योहार के बारे में है, जो हर साल देश और विदेश में बहुत ही श्रद्धा और खुशी के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने और लड्डू गोपाल की सही तरीके से पूजा करने से घर में सुख और शांति आती है। जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान के बाल रूप 'लड्डू गोपाल' का जन्म होता है और लोग रातभर भजन-कीर्तन करते हैं। अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में दिए गए 5 प्रसिद्ध राधा-कृष्ण भजन आपकी मदद करेंगे।
radha krishna bhajan lyrics   सजा दो घर को गुलशन सा     जन्माष्टमी पर अपने कीर्तन की लिस्ट में शामिल करें राधा कृष्ण के ये 5 famous भजन
Radha Krishna Bhajan Lyrics (AI Generated)
Radha Krishna Bhajan Lyrics: हर साल देश और विदेश में कृष्ण जन्माष्टमी, बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने और लड्डू गोपाल की विधि विधान से पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है। जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि में भगवान के बाल रूप 'लड्डू गोपाल' का जन्मोत्सव मनाया जाता है, और भक्त रातभर कीर्तन और भजनों में मग्न रहते हैं। अगर इस बार आप भी इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन का आयोजन करने वाले हैं, तो राधा-कृष्ण से जुड़े ये भजन जरूर सेव कर लें।

जन्माष्टमी के लिए राधा-कृष्ण के भजन (Radhe Krishna Bhajan Lyrics in Hindi​)

1. सजा दो घर को गुलशन सा

Radhe Krishna Bhajan Lyrics in Hindi
Radhe Krishna Bhajan Lyrics in Hindi (AI Generated)
सजा दो घर को गुलशन सा,  मेरे सरकार आये है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी, मेरे सरकार आये है....पखारो इनके चरणों को बहा कर प्रेम की गंगा,
बिषा दो अपनी पलको को मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गुलशन सा,  मेरे सरकार आये है....
Advertisement

सरकार आ गए है मेरे गरीब खाने में,
आया दिल को सकून उनके करीब आने में,
मुदत से प्यासी आखियो को मिला आज वो सागर,
भटका था जिसको पाने की खातिर इस ज़माने में....उमड़ आई मेरी आंखे देख कर अपने बाबा को,
हुई रोशन मेरी गलियां मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गुलशन सा,  मेरे सरकार आये है....
Advertisement

तुम आकर भी नहीं जाना मेरी इस सुनी दुनिया से,
कहु हर दम यही सबसे मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गुलशन सा,  मेरे सरकार आये है....

Advertisement

सजा दो घर को गुलशन सा,  मेरे सरकार आये है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी, मेरे सरकार आये है।

2. तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे

तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार प्यारे जू,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ,बलिहार प्यारे जू,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे ......तेरे बाल बड़े घुंगराले ,बादल जो कारे कारे,॥
तेरी मोर मुकट लटकनिया पे बलिहार प्यारे जू,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे .....

तेरी चाल अजब मतवाली लगती है प्यारी प्यारी॥
तेरी पायल की झंकार पे बलिहार प्यारे जू,
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे .....

तेरे संग में राधा प्यारी  लगती है सबसे नियारी॥
इस युगल छवि पे मे जाऊ बलिहार प्यारे जू
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे .....

तेरे नयन बड़े मतवारे मटके है कारे कारे॥
तेरी तिरछी सी चितवनिया पे बलिहार प्यारे जू
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे।

3. राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से

राधिका गोरी से ब्रिज की छोरी से,
मैया करादे मेरो ब्याह,
उम्र तेरी छोटी है नजर तेरी खोटी है,
कैसे करा दु तेरो ब्याह,जो नही ब्याह करे तेरी गैया नही चराऊ॥
आज के बाद मेरी मैया तेरी देहली पर ना आऊ,
आऐगा, रे मजा, रे मजा, अब जीत हार का,
राधिका गोरी.....

चंदन की चौकी पर मैया तुज को बिठाऊँ,
अपनी राधा से मै चरण तेरे दबावू,
भोजन मै बनवाऊँगा, बनवाऊँगा छप्पन प्रकार के,
राधिका गोरी......

छोटी सी दुल्हनिया जब अंगना में डोल्ले गी,
तेरे सामने मियाँ वो गुंगत नही खोले गी,
दाऊ से जा कहो बेठे गे जाके दवार पे
राधिका गोरी......

सुन बातें कान्हा की मैया बैठी मुस्काए,
यह के मियाँ मियाँ हिवडे से अपने लगये
नजर कहि लग जाए, ना लग जाए, न मेरे लाल को।

4. यशोमती मैया से बोले नंदलाला

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ कालाबोली मुस्काती मैया, ललन को बताया,
काली अँधेरी आधी रात को तू आया
लाडला कन्हीया मेरा काली कमली वाला, इसी लिए काला

बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे,
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनो वाली ने ऐसा जादू डाला, इसी लिए काला

इतने में राधा प्यारी आई बलखाती,
मैंने क्या जादू डाला, बोली इख्लाती।

5. अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं

Radha Krishna Bhajan Lyrics
Radha Krishna Bhajan Lyrics (AI Generated)
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।कौन कहता हे भगवान आते नहीं,
तुम भक्त मीरा के जैसे बुलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं।

नाम जपते चलो काम करते चलो,
हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो।

याद आएगी उनको कभी ना कभी,
कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी।

Also Read: Krishna Janmashtami ki Katha: देवकी की आठवीं संतान के रूप में क्यों जन्मे भगवान कृष्ण? जन्माष्टमी पर जरूर करें इस पौराणिक कथा का पाठ
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×