W3Schools
Advertisement

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग

रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। इस दिन चंद्र ग्रहण और पंचक दोनों के योग हैं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और पंचक भी सामान्य है। इसलिए यह त्योहार बिना किसी चिंता के मनाया जा सकता है। राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा।
10:43 AM Aug 28, 2026 IST | Khushi Srivastava
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। इस दिन चंद्र ग्रहण और पंचक दोनों के योग हैं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और पंचक भी सामान्य है। इसलिए यह त्योहार बिना किसी चिंता के मनाया जा सकता है। राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा।
raksha bandhan 2026 shubh muhurat  आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन  जानें राखी बांधने का सबसे शुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat (AI Generated)
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्यार का त्योहार है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें मनपसंद तोहफा देकर हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं। आज चंद्र ग्रहण और पंचक दोनों के योग हैं। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका त्योहार पर कोई असर नहीं होगा। वहीं पंचक भी सामान्य है, जिसे खराब नहीं माना जाता। इसलिए बहन-भाई बिना किसी चिंता के त्योहार मना सकते हैं। आइए, जानें आज राखी बांधने का शुभ समय क्या है।

राखी बांधने का शुभ समय

Raksha Bandhan 2026
Raksha Bandhan 2026 (Source: Social Media)

28 अगस्त 2026 को पूरा दिन ही राखी बांधने के लिए सही है। बहनें सुबह, दोपहर या शाम कभी भी राखी बांध सकती हैं। हालांकि, सबसे शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा।

Advertisement

राहुकाल का समय  (Raksha Bandhan 2026 Rahu Kaal Timing)

आज, 28 अगस्त को सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय के दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए।

Advertisement

किस समय राखी बांधने से बचें?

Raksha Bandhan 2026
Raksha Bandhan 2026 (Source: Social Media)
परंपरा के अनुसार भद्रा और राहुकाल में राखी बांधना सही नहीं माना जाता। इस बार सुबह के शुभ समय में भद्रा की कोई रुकावट नहीं है, क्योंकि वह सूरज उगने से पहले ही खत्म हो जाएगी। इसलिए सुबह 5:57 से 9:48 बजे का समय सबसे अच्छा है। अगर किसी कारण यह समय छूट जाए, तो बस राहुकाल के समय को छोड़कर उसके बाद कभी भी राखी बांधी जा सकती है।
Also Read: Raksha Bandhan 2026 Wishes in Hindi: रेशम की डोरी और बहन का प्यार! रक्षाबंधन 2026 पर भाई-बहन के लिए 25+ बेस्ट विशेज, Shayari और Status
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×