Rohini Vrat 2026 Kab Hai: घर से दूर होगी कंगाली, खुलेंगे तरक्की के रास्ते; जानें साल 2026 में कब है चमत्कारी 'रोहिणी व्रत'?
12:31 PM Jun 08, 2026 IST | Khushi Srivastava
Rohini Vrat 2026 Kab Hai: जैन धर्म में रोहिणी व्रत का बहुत बड़ा महत्व है। जैन समाज के लोग इस व्रत को पूरी श्रद्धा और खुशी के साथ मनाते हैं। यह विशेष व्रत मुख्य रूप से जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य स्वामी की आराधना के लिए रखा जाता है। आस्था के इस पावन पर्व को अब कई हिंदू परिवारों में भी बेहद श्रद्धा के साथ मनाया जाने लगा है, जहां महिलाएं अपने परिवार के कल्याण, सुख और समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। इस साल रोहिणी व्रत 13 जून, शनिवार को रखा जाएगा।
Rohini Vrat 2026 Shubh Muhurat: रोहिणी व्रत शुभ समय

- व्रत का मुख्य दिन: 18 मई 2026, सोमवार
- समय की शुरुआत: 17 मई 2026 को रात 09:43 बजे से
- समय की समाप्ति: 18 मई 2026 को शाम 05:55 बजे तक
- पूजा का सबसे अच्छा समय: 18 मई को सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक का समय पूजा के लिए सबसे उत्तम है।
Rohini Vrat 2026: रोहिणी व्रत क्या है?
इस व्रत का सीधा संबंध रोहिणी नक्षत्र से है, जो कि ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में से एक है। जब सूरज उगने के बाद रोहिणी नक्षत्र होता है, तब यह व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस व्रत को पूरे नियम और सच्चे मन से किया जाए, तो जीवन के सारे दुख-दर्द और परेशानियां दूर हो जाती हैं, गरीबी खत्म होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
Advertisement
3, 5 और 7 साल तक व्रत करने का नियम
जैन धर्म के नियमों के मुताबिक, रोहिणी व्रत को सिर्फ एक या दो बार रखकर नहीं छोड़ा जाता। इसे एक तय समय तक निभाने का संकल्प लिया जाता है। लोग अपनी इच्छा और सेहत के हिसाब से इसे लगातार 3 साल, 5 साल या फिर ज्यादा से ज्यादा 7 साल और 5 महीने तक रखने का नियम लेते हैं।
Advertisement
Rohini Vrat 2026 Puja Vidhi: रोहिणी व्रत की सरल पूजा विधि

- सुबह जल्दी उठकर घर साफ करें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- पूजा घर को साफ करके वहां भगवान वासुपूज्य की धातु (जैसे तांबा, पीतल या सोना) की मूर्ति स्थापित करें।
- भगवान की मूर्ति पर जल चढ़ाएं और चंदन, फूल, धूप व दीपक जलाकर पूजा करें।
- पूजा करते समय "ॐ ह्रीं श्री वासुपूज्य जिनेन्द्राय नम:" मंत्र का जाप करें।
- रोहिणी व्रत की कथा का पाठ करें या फिर सुनें।
- इस दिन निर्जला व्रत रखें या फिर दिन में सिर्फ एक बार फल खाएं।
व्रत के दौरान ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें
रोहिणी व्रत के दिन कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस दिन गुस्सा करने, झूठ बोलने और बुरे विचारों से बचना चाहिए। सादा खाना खाएं, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। चूंकि जैन धर्म में जीवों पर दया करना सबसे बड़ा धर्म माना गया है, इसलिए इस दिन भूलकर भी किसी जीव को नुकसान न पहुंचाएं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel